सोमवार, 09 मार्च 2026
Logo
National
जाने इंस्टाग्राम के नए फीचर 'Take a Break' के बारे में, सोशल मीडिया की छुड़ाएगा यह लत
अभी-अभी 0 व्यूज 4 मिनट पढ़ाई
जाने इंस्टाग्राम के नए फीचर 'Take a Break' के बारे में, सोशल मीडिया की छुड़ाएगा यह लत

जाने इंस्टाग्राम के नए फीचर 'Take a Break' के बारे में, सोशल मीडिया की छुड़ाएगा यह लत

N
डेस्क रिपोर्टर

आज कि जनरेशन और लगातार बदलती हुई लाइफ स्टाइल में सोशल मीडिया का एक बहुत बड़ा हाथ है। हम से बहुत से लोगों ऐसे है जिनके लिए सोशल मीडिया एक लत बनती जा रही है। हर दूसरा व्यक्ति पल पल में फोन को चेक करते रहता है, कमेंट्स पर कितने लाइक आए है, कितनों ने उसे शेयर किया है, फोटो पर कितने लोगों ने कमेंट और लाइक किया आदि तमाम इसी तरह कि बातें एक बीमारी का रूप लेती जा रही हैं। कई लोग खाना-पीना भूलकर सोशल मीडिया पर व्यस्त रहते हैं। लोगों कि सोशल मीडिया की इस लत को देखते हुए कुछ वक्त के लिए इससे दूर रहने की सलाह भी दी गई है। डॉक्टर भी मोबाइल फोन से दूर रहने कि ही सलाह देते है।  


अब सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म्स खुद आगे आकर लोगों से कुछ समय ब्रेक लेने की बात कर रहा है। सोशल मीडिया 'इंस्टाग्राम' ने कुछ समय पहले 'Take a Break' नाम का एक फीचर लॉन्च किया है। यूजर्स इस फीचर की मदद से इंस्टाग्राम से कुछ वक्त के लिए ब्रेक लेने का रिमाइंडर लगा सकते हैं। इससे पहले इंस्टाग्राम ने 'Set Daily Time Limit' नाम का एक फीचर भी शुरू किया था। इस फीचर की मदद से आप इंस्टाग्राम पर हर दिन का एक तय समय एड कर सकते है। आपका समय पूरा होने के बाद ये बंद हो जाएगा। 


इंस्टाग्राम का नया फीचर 'Take a Break'

इंस्टाग्राम का ‘टेक ए ब्रेक’ वाला फीचर अभी तक कुछ ही देशों में था। पर अब ये भारत के साथ साथ सभी देशों में लॉन्च हो गया है। यह फीचर आपको इंस्टाग्राम लगातार यूज करने की आदत को रोक कर आराम करने के लिए कहता है।  


जाने क्या है Take a Break फीचर

इंस्टाग्राम के नए फीचर को यूज करने के लिए आपको ऐप के Manage Your Time सेक्शन में जाना पड़ेगा। यहां जाने के लिए आप अपने इंस्टाग्राम ऐप में अपनी प्रोफाइल पेज में जाए इसके बाद, मेन्यू ऑप्शन पर टैप करे। अब सेटिंग्स में अकाउंट ऑप्शन में जाकर योर एक्टिविटी (Your Activity) सेक्शन में जाए। 


योर एक्टिविटी पर आपको ऐप पर बिताया हुआ आपका टाइम नजर आएगा। इसके नीचे अपको 'Set reminder to take breaks' और 'Set daily time limit' के ऑप्शन दिखाई देंगे। इसमें आप Take a Break फीचर की मदद से इंस्टाग्राम पर खुद के लिए 10 मिनट, 20 मिनट यूज करने के बाद ब्रेक रिमाइंडर सेट कर सकते हैं।


पाठकों की राय (0)

इस खबर पर अभी कोई कमेंट नहीं है। पहले आप लिखें!

अपनी प्रतिक्रिया दें