शनिवार, 07 मार्च 2026
Logo
National
बूस्टर डोज पर भी भारी है कोरोना का नया वेरिएंट "ओमिक्रॉन", दिल्ली से आए 3 केस ने बढ़ाई टेंशन
अभी-अभी 0 व्यूज 4 मिनट पढ़ाई
बूस्टर डोज पर भी भारी है कोरोना का नया वेरिएंट  "ओमिक्रॉन", दिल्ली से आए 3 केस ने बढ़ाई टेंशन

बूस्टर डोज पर भी भारी है कोरोना का नया वेरिएंट "ओमिक्रॉन", दिल्ली से आए 3 केस ने बढ़ाई टेंशन

N
डेस्क रिपोर्टर
दिल्ली न्यूज वर्ल्ड डेस्क। दुनिया भर में जिस तरह से कोरोना के नए वेरिएंट ओमिक्रॉन का खतरा बढ़ते जा रहा। लोगों की चिंता उतनी ही गंभीर होते जा रही है। इसके साथ ही कोरोना के नए वेरिएंट के खतरे से बचने के लिए वैक्सिन पर जोर दिया जा रहा है। कोरोना वैक्‍सीन की बूस्‍टर डोज को ओमिक्रॉन से बचने के लिए अहम विकल्‍प माना जा रहा है। पर दिल्‍ली से चौका देने वाली एक बात सामने आई है जिसमें  वैक्सिन की बूस्टर डोज लेने के बाद भी तीन लोगों को कोरोना संक्रमण हुआ। फिलहाल इन मरीजों को लोकनायक अस्‍पताल में भर्ती कराया गया है। बीते हफ्ते एक साथ मिले उन 12 मरीजों में ही ये तीन मरीज शामिल थे।

 
 
बता दें कि फिलहाल भारत में किसी को भी बूस्‍टर डोज नहीं लगी है। दिल्‍ली में जिन तीन मरीज को बूस्टर डोज के बाद भी संक्रमण निकला है। वो सभी विदेश यात्रा पर घूमने गए थे और वहीं इन लोगों ने वैक्‍सीन की बूस्‍टर डोज भी लगवा ली थी। जब दिल्ली एयरपोर्ट पर इन लोगों की स्क्रीनिंग हुई, तब इनके कोरोना संक्रमण  की पहचान की गई। फिर इन्हें अस्पताल में भर्ती कराया गया। फिलहाल यह लोग ओमिक्रॉन वार्ड में भर्ती हैं।
 

पाठकों की राय (0)

इस खबर पर अभी कोई कमेंट नहीं है। पहले आप लिखें!

अपनी प्रतिक्रिया दें