
भोपाल। बिहार की राजनीति के इतिहास में आज का दिन सुनहरे अक्षरों में लिखा जाएगा। पटना के ऐतिहासिक गांधी मैदान में ऐसा नज़ारा देखने को मिलेगा, जो शायद आज से पहले कभी नहीं देखा गया। एक तरफ शपथ लेने वाले होंगे नीतीश कुमार—वो भी 10वीं बार मुख्यमंत्री के तौर पर, और दूसरी तरफ मंच पर मौजूद होंगे देश के सबसे ताकतवर नेता—प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी, केंद्रीय मंत्री, देश के 12 राज्यों के मुख्यमंत्री और खास तौर पर मध्य प्रदेश के सीएम डॉ. मोहन यादव, जो बुधवार को ही पटना पहुंच गए हैं।
नीतीश कुमार ने पेश किया सरकार बनाने का दावा
नीतीश कुमार ने बुधवार को राज्यपाल आरिफ मोहम्मद खान से मुलाकात कर सरकार बनाने का दावा पेश किया। दोपहर 1.30 बजे होने वाले शपथ ग्रहण समारोह के लिए पटना में सुरक्षा के अभूतपूर्व इंतज़ाम किए गए हैं। वीवीआईपी एरिया को सील कर दिया गया है, ड्रोन से निगरानी हो रही है और गांधी मैदान को राजनीतिक महाकुंभ के लिए दुल्हन की तरह सजाया गया है।
बिहार में NDA की रिकॉर्डतोड़ जीत
इस बार के चुनावी नतीजे बिहार के लिए ऐतिहासिक रहे।
243 सीट वाली विधानसभा में एनडीए ने 202 सीटों पर कब्जा कर लिया। सीटें इस तरह बंटी:
बीजेपी – 89
जेडीयू – 85
आरजेडी – 25
एलजेपी (आर) – 19
कांग्रेस – 6
AIMIM – 5
इस चुनाव में एक खास बात ये रही कि मध्य प्रदेश के मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने भी बड़ी भूमिका निभाई। उन्होंने दोनों चरणों को मिलाकर 26 सीटों पर चुनाव प्रचार किया और इनमे से 21 सीटों पर एनडीए ने जीत हासिल की। उन्होंने बीजेपी के साथ-साथ जेडीयू और एलजेपी (आर) के उम्मीदवारों के लिए भी प्रचार किया।
वीवीआईपी लिस्ट: कौन-कौन होगा पटना में?
इस समारोह में देश की सबसे बड़ी राजनीतिक हस्तियां मौजूद होंगी—
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी,
अमित शाह, राजनाथ सिंह, जेपी नड्डा,
शिवराज सिंह चौहान,
सीएम मोहन यादव (मध्य प्रदेश),
योगी आदित्यनाथ,
चंद्रबाबू नायडू,
मोहन चरण मांझी,
प्रमोद सावंत,
पुष्कर सिंह धामी,
हेमंत बिस्वा शर्मा,
देवेंद्र फडणवीस,
रेखा गुप्ता,
माणिक साहा,
और अन्य राज्यों के सीएम भी शामिल होंगे।
पाठकों की राय (0)
इस खबर पर अभी कोई कमेंट नहीं है। पहले आप लिखें!

