सोमवार, 09 मार्च 2026
Logo
National
भारत में 100 पार हुई Omicron वैरिएंट से संक्रमितों की संख्या, पिछले 24 घंटों में महाराष्ट्र में मिले सभी मरीज है पूरी तरह वैक्सिनेटेड
अभी-अभी 0 व्यूज 4 मिनट पढ़ाई
भारत में 100 पार हुई Omicron वैरिएंट से संक्रमितों की संख्या, पिछले 24 घंटों में महाराष्ट्र में मिले सभी मरीज है पूरी तरह वैक्सिनेटेड
News World Desk
डेस्क रिपोर्टर
News World Desk

नई दिल्ली, न्यूज़ वर्ल्ड डेस्क। भारत में कोरोना के Omicron वैरिएंट से संक्रमित मरीजों की संख्या 100 पार हो गई है। पिछले 24 घंटों में देश में 24 नए Omicron संक्रमित लोग मिले है। केंद्र ने लोगों को गैर-जरूरी यात्रा, सामूहिक समारोहों से बचने और नए साल के जश्न को कम तीव्रता से मनाने की सलाह दी है। 


 
 
कर्नाटक में नए वैरिएंट की पुष्टि होने के 15 दिनों के बाद यह वैरिएंट अब तक देश के 11 राज्यों और केंद्र शासित प्रदेशों तक पहुंच चुका है। देश में Omicron वैरिएंट से संक्रमित मरीजों की संख्या 111 हो गई है। देश में पिछले 24 घंटों में सबसे अधिक 12 मामले दिल्ली में आए है, महाराष्ट्र में 8, तेलंगाना और केरल में 2-2 Omicron संक्रमित मिले है। 

 
 
महाराष्ट्र में Omicron संक्रमित सभी आठ मरीज फुल्ली वैक्सिनेटेड है, इनमें से सात बिना लक्षण वाले हैं और एक में हल्के लक्षण हैं।  छह मरीज पुणे के हैं और एक-एक मुंबई और कल्याण डोंबिवली से हैं। पूरे देश में सबसे अधिकता Omicron के महाराष्ट्र में है। यहां Omicron से संक्रमित 40 मामले दर्ज हो चुके है।  स्वास्थ्य मंत्रालय में संयुक्त सचिव लव अग्रवाल ने शुक्रवार को कहा कि "इस बात का कोई सबूत नहीं है कि ओमाइक्रोन के खिलाफ टीके प्रभावी नहीं हैं"। 
 
 

विश्व स्वास्थ्य संगठन ने अमेरिका स्थित नोवावैक्स और सीरम इंस्टीट्यूट ऑफ इंडिया द्वारा बनाई गई कोरोनावायरस वैक्सीन को आपातकालीन मंजूरी दे दी है, जिससे दुनिया भर के गरीब देशों में इस तरह के टीके प्राप्त करने के लिए यू.एन. समर्थित कार्यक्रम में शामिल होने का मार्ग प्रशस्त हो गया है।

पाठकों की राय (0)

इस खबर पर अभी कोई कमेंट नहीं है। पहले आप लिखें!

अपनी प्रतिक्रिया दें