रविवार, 08 मार्च 2026
Logo
National
मुंबई में अमेरिका से लोटा शख्स निकला ओमिक्रॉन से पॉजिटिव, लग चुकी थी वैक्सीन की 3 डोज़!
अभी-अभी 0 व्यूज 4 मिनट पढ़ाई
मुंबई में अमेरिका से लोटा शख्स निकला ओमिक्रॉन से पॉजिटिव, लग चुकी थी वैक्सीन की 3 डोज़!

मुंबई में अमेरिका से लोटा शख्स निकला ओमिक्रॉन से पॉजिटिव, लग चुकी थी वैक्सीन की 3 डोज़!

N
डेस्क रिपोर्टर
मुंबई, न्यूज़ वर्ल्ड डेस्क। कोरोना के नए वेरिएंट ओमिक्रॉन के बारे में लगातार चेताया जा रहा है। जिस तरह दिन पर दिन ये नया वेरिएंट लोगों को अपनी चपेट में लेते जा रहा है। उसकी के बीच एक ऐसा मामला सामने आया हैं जिसमें कोरोना के कोई भी लक्षण नही है फिर भी वो  ओमिक्रॉन से संक्रमित पाया गया हैं। अमेरिका से मुंबई आया एक व्यक्ति ओमिक्रॉन से पॉजिटिव पाया गया है। इस व्यक्ति की उम्र 29 साल है और इस शख्स ने फ़ाइज़र वैक्सीन की तीन डोज़ लगवा चुका है। इसके बाद भी यह ओमिक्रॉनली से पॉजिटिव पाया गया।  बृहन्मुंबई नगरपालिका (BMC) के अनुसार, इस व्यक्ति में  कोरोना वायरस के एक भी लक्षण नहीं थे। पर इसके बाद भी इसे एहतियातन अस्पताल में भर्ती किया गया था।


 


BMC के अनुसार,  9 नवंबर को मुंबई एयरपोर्ट पर हुए कोरोना टेस्ट में इस शख्स की कोरोना रिपोर्ट पॉजिटिव निकली थी। इसके बाद इस सैंपल को जीनोम सिक्वेंसिंग के लिए भेज दिया था। इसके साथ ही इसके व्यक्ति के संपर्क में आने वाले दो लोगों की रिपोर्ट निगेटिव निकली थी।



 
भारत में लगातार बढ़ रहे कोरोना के नए वेरिएंट  ओमिक्रॉन का खतरा अब बढते जा रहा है। इस खतरे को देखते हुए CMR के महानिदेशक बलराम भार्गव ने जनता को बाहर निकलने को माना किया है। उन्होंने बोला है कि, आगे आप कही बाहर जा रहे है और वो इतनी  जरूरी  यात्रा भी है तो उसे टाल दें, बड़े समारोह और भीड़भाड़ वाले स्‍थानों से दूर रहे, बाहर मास्क लगा कर ही निकले। इसके साथ ही उन्‍होंने लोगों से अपील करते हुए कहा है कि,  25 दिसंबर और नए साल के जश्‍न से दूर रहे और अपने घर पर ही मनाए। 

पाठकों की राय (0)

इस खबर पर अभी कोई कमेंट नहीं है। पहले आप लिखें!

अपनी प्रतिक्रिया दें