N
डेस्क रिपोर्टर
देहरादून, न्यूज वर्ल्ड डेस्क। उत्तराखंड का मौसम लगातार बिगड़ते जा रहा है। मौसम विभाग ने उत्तराखंड के ऊंचाई वाले इलाकों में भरी बारिश और बर्फबारी की चेतावनी जारी की है। जिसने राज्य में होने वाले चुनाव प्रचार से जुड़े सभी राजनीतिक पार्टियों के गणित को बिगाड़ दिया है। आने वाले चार दिनों तक यही हाल रहने वाला है। पर 4 फरवरी तक यहां ऑरेंज अलर्ट जारी किया गया है। इसके साथ ही कुछ हिस्सों में भारी बारिश होने कि भी बात कही गई हैं। गुरुवार यानी आज उत्तरकाशी में भाजपा अध्यक्ष जेपी नड्डा दौर पर रहने वाले थे, मौसम के बिगड़ने से पार्टी ने इसे रद्द कर दिया है।
आंचलिक मौसम विज्ञान केंद्र के विक्रम सिंह ने मौसम कि जानकारी देते हुए बताया की, पूरे प्रदेश में 3 से 4 फरवरी को हल्की दर्जे वाली बारिश होगी, वहीं 2500 मीटर से ज़्यादा ऊंचाई वाले इलाकों में बर्फबारी होगी। मौसम विभाग के मुताबिक, एक नए और सक्रिय पश्चिमी विक्षोभ कि वजह से हिमाचल और उत्तराखंड के मौसम में इस तरह का परिवर्तन देखने को मिल रहा है। शुक्रवार यानी 4 फरवरी तक बारिश का ये दौर जारी रहेगा। देहरादून में गुरुवार सुबह से ही बादल छाए हुए है। इसके साथ ही रुक रुक कर बारिश हो रही है। बेमौसम हो रही बारिश से चुनावी मौसम में कई तरह कि दिक्कतें आ रही है।
भाजपा अध्यक्ष जेपी नड्डा का दौरा हुआ रद्द
देहरादून से प्रियंका गांधी का वर्चुअल रैली का कार्यक्रम बुधवार यानी 2 फरवरी को संपन्न हुआ। वहीं गुरुवार को भाजपा अध्यक्ष जेपी नड्डा का उत्तरकाशी का अहम दौरा होने वाला था जो अब खराब मौसम के चलते रद्द हो गया है। बदलते मौसम ने भाजपा और कांग्रेस के साथ साथ सभी पार्टियों के लिए मुश्किलें खड़ी कर दी हैं। बतादें कि 14 फरवरी से मतदान होने जा रहे है, जिसके लिए चुनावी प्रचार करने का मात्र 10 दिनों का ही समय शेष रह गया है। कोरोना माहामारी के कारण पहले ही प्रचार संबंधी कई तरह के प्रतिबंध लगे हुए हैं और अब चुनाव को मौसम की मार भी झेलनी पड़ रही हैं।
पाठकों की राय (0)
इस खबर पर अभी कोई कमेंट नहीं है। पहले आप लिखें!

