
छतरपुर। बाबा बागेश्वर धाम पीठाधीश्वर पंडित धीरेंद्र शास्त्री अपने जन्मदिन पर शुक्रवार को भावुक नजर आए। उन्होंने 3 जुलाई को बागेश्वर धाम में टिनशेड गिरने से हुई दुर्घटना को दुर्भाग्यपूर्ण और प्राकृतिक आपदा बताया। दुर्घटना में करने वाले अयोध्या निवासी श्यामा लाल कौशल के परिवार को अपनी एक दिन की पूरी चढ़ोत्तरी (दक्षिणा) देने का एलान किया।
पंडित धीरेंद्र कृष्ण शास्त्री ने अपने जन्मोत्सव के अवसर पर मंच से मृतक के परिवार को 3 जुलाई की चढ़ोत्तरी और दक्षिणा मृतक श्यामा लाल कौशल के परिवार को दिए जाने की घोषणा की। पंडित धीरेंद्र कृष्ण शास्त्री ने कहा, "आज के जन्मदिन पर बहुत ज़्यादा उल्लास तो नहीं है। गुरुवार को जो प्राकृतिक घटना हुई, उसके बाद उन्होंने ऐसा विचार किया कि उस दिन जो चढ़ोत्तरी उन्हें मिली, उसको मृतक परिवार को सौंपा जाए, जिससे उनका जीवन चल सके।
पंडित धीरेंद्र शास्त्री ने अभी कहा कि वह और तो कुछ दे नहीं सकते, इतनी सामर्थ्य नहीं है, क्योंकि जो हानि हुई है, उसे लौटा नहीं सकते। उन्होंने सभी श्रद्धालुओं से आह्वान किया कि भगवान से प्रार्थना करें कि सबको सुरक्षित और स्वस्थ रखें। सभी लोग प्रसन्न रहें।"
पाठकों की राय (0)
इस खबर पर अभी कोई कमेंट नहीं है। पहले आप लिखें!

