शनिवार, 07 मार्च 2026
Logo
National
Petrol Diesel Prices : क्या फिर महंगा हुआ पेट्रोल, ऐसे जानें अपने शहर में पैट्रोल के दाम
अभी-अभी 0 व्यूज 4 मिनट पढ़ाई
Petrol Diesel Prices : क्या फिर महंगा हुआ पेट्रोल, ऐसे जानें अपने शहर में पैट्रोल के दाम

Petrol Diesel Prices : क्या फिर महंगा हुआ पेट्रोल, ऐसे जानें अपने शहर में पैट्रोल के दाम

N
डेस्क रिपोर्टर

नई दिल्‍ली, न्यूज वर्ल्ड डेस्क। बीते कुछ महीनों से पेट्रोल-डीजल के दामों में लगातार बदलाव देखने को मिल रहा है। आज सुबह सरकारी तेल कंपनियों ने पेट्रोल-डीजल के नए रेट जारी किए है। ग्‍लोबल मार्केट में कच्‍चे तेल का दाम घटने के बाद भी कंपनियों ने इनके दामों में किसी तरह की कटौती नहीं की है। अब भी मुंबई में एक लीटर पेट्रोल 120.51 रुपए में मिल रहा है।  

बतादें कि 6 अप्रैल को तेल कंपनियों ने आखिरी बार पेट्रोल-डीजल के दामों में बदलाव किया था। जिसके बाद से देश के चारों महानगरों के साथ साथ सभी प्रमुख शहरों में तेल की कीमतें स्थिर बनी हुई हैं। वहीं अब राष्‍ट्रीय राजधानी दिल्‍ली में पेट्रोल 105.41 रुपए लीटर हो गया है। लगभग देश के सभी शहरों में पेट्रोल 100 रुपए से ऊपर का ही बिक रहा है।

 

क्या है महानगरों में पेट्रोल-डीजल के नए दाम

 दिल्ली में पेट्रोल 105.41 रुपए और डीजल 96.67 रुपए प्रति लीटर मिल रहा है। वहीं मुंबई में पेट्रोल की कीमत 120.51 रुपए और डीजल 104.77 रुपये प्रति लीटर है। चेन्नई की बात करें तो यह पेट्रोल 110.85 रुपए और डीजल 100.94 रुपए प्रति लीटर मिल रहा है। तो कोलकाता में पेट्रोल 115.12 रूपए और डीजल 99.83 रुपए प्रति लीटर हो गया है।


अपने शहर का पेट्रोल डीजल का बदलता हुआ रोज का रेट आप SMS के द्वारा भी जान सकते हैं। इसके लिए आप इंडियन ऑयल के कस्टमर RSP लिखकर 9224992249 नंबर पर और बीपीसीएल उपभोक्ता RSP लिखकर 9223112222 नंबर पर एक SMS सेंड कर सारी जानकारी हासिल कर सकते हैं। इसके साथ ही, एचपीसीएल उपभोक्ता HPPrice लिखकर 9222201122 नंबर पर मैसेज भेजकर नए रैट जन सकते है।

पाठकों की राय (0)

इस खबर पर अभी कोई कमेंट नहीं है। पहले आप लिखें!

अपनी प्रतिक्रिया दें