N
डेस्क रिपोर्टर
नई दिल्ली, न्यूज़ वर्ल्ड डेस्क। एक बार फिर बांग्लादेश में बढ़ती हुई महंगी से लोग परेशान हो रहे है। देश में महंगाई दर की बात करें तो पिछले 9 महीने से लगातार 6 फीसदी से ऊपर की यह बनी हुई है। शनिवार यानी 6 अगस्त को पेट्रोल की कीमतों में 51.7 फीसदी और डीजल की कीमत में 42 फीसदी का इजाफा दर्ज किया है। जिसके बाद से बांग्लादेश में महंगाई और बढ़ने के आसार नजर आ रहे हैं।
बतादें कि, इससे बांग्लादेशी सरकार पर ईंधन में मूल्य की वृद्धि से सब्सिडी का बोझ कम हो जाएगा। वहीं पिछले कुछ सालों से बांग्लादेश दुनिया की सबसे तेजी से बढ़ती हुई अर्थव्यवस्थाओं में से एक रहा है। वहीं इसके मौजूदा वक्त में अर्थव्यवस्था की बात करें तो यह 416 अरब डॉलर की है।
बांग्लादेश ने महंगाई से निपटने के लिए आईएमएफ साथ साथ कई अंतरराष्ट्रीय संस्थानों से लोन लिया है। बतादें कि, दुनियाभर में वस्तुओं के दाम बढ़ने से बांग्लादेश का आयात बिल बढ़ा दिया गया है। जिसके कारण यह अर्थव्यवस्था दबाव का सामना कर रही है।
वहीं इस मूल्य वृद्धि के बाद से बांग्लादेश में एक लीटर पेट्रोल अब 130 टका (बांग्लादेशी करेंसी) और डीजल 114 टका का मिलेगा। बतादें कि, 1971 में आजादी के बाद से पहली बार इसकी कीमतें इस स्तर पर पहुंची हैं।
पाठकों की राय (0)
इस खबर पर अभी कोई कमेंट नहीं है। पहले आप लिखें!

