
नई दिल्ली।प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने 16वें रोजगार मेले का शुभारंभ किया। जिसमें पीएम मोदी ने 51,000से ज्यादा युवाओं को नियुक्ति दिया। पीएम मोदी ने कहा, रोजगार मेला के माध्यम से लाखों नौजवानों को भारत सरकार में स्थायी नौकरी मिल चुकी है। यह नौजवान राष्ट्र निर्माण में बड़ी भूमिका निभा रहे हैं।इसी के साथ ही पीएम मोदी ने विपक्ष पर तंज भी कसा। पीएम मोदी विडियो कॉन्फ्रेंसिंग के जरिये कार्यक्र में जुड़े थे।
क्या कहा पीएम मोदी ने
पीएम मोदी ने कहा, हमें बार-बार याद रखना है कि विभाग कोई भी हो, कार्य कोई भी हो, पद कोई भी हो, इलाका कोई भी हो, मगर ध्येय एक है "राष्ट्रसेवा"। एक सूत्र होना चाहिए कि नागरिक प्रथम। आपको देश के लोगों की सेवा का बहुत बड़ा मंच मिला है।
पहली प्राइवेट नौकरी पर मिलेंगे 15,000रुपये
रोजगार मेले को संबोधित करते हुए पीएम मोदी ने कहा, "हाल ही में सरकार ने एक नई योजना को मंजूरी दी है। इस योजना के तहत सरकार प्राइवेट सेक्टर में पहली बार रोजगार पाने वाले युवाओं को सरकार 15,000 रुपये देगी। पहली नौकरी की पहली सैलरी में सरकार अपना योगदान देगी। इसके लिए सरकार ने 1 लाख करोड़ रुपये का बजट बनाया है। इस स्कीम से लगभग साढ़े 3 करोड़ नए रोजगार के निर्माण में मदद मिलेगी।
पाठकों की राय (0)
इस खबर पर अभी कोई कमेंट नहीं है। पहले आप लिखें!

