
डेस्क रिपोर्टर
Sandeep Sinhaइंफाल।प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने आज से पूर्वोत्तर भारत के दौरे की शुरुआत की। दौरे का पहला पड़ाव मणिपुर रहा, जहाँ दो साल पहले हिंसा भड़कने के बाद प्रधानमंत्री पहली बार पहुंचे। मणिपुर आगमन पर पीएम मोदी ने सबसे पहले हिंसा पीड़ितों से मुलाकात की और उन्हें हर संभव सहायता का भरोसा दिलाया। प्रधानमंत्री ने कहा कि केंद्र सरकार मणिपुर में शांति, स्थिरता और लोगों के हितों की सुरक्षा के लिए निरंतर काम कर रही है। उन्होंने बताया कि विस्थापितों के लिए 7,000 नए घर स्वीकृत किए गए हैं और हाल ही में मणिपुर के लिए करीब 3,000 करोड़ रुपये का विशेष पैकेज घोषित किया गया है।
हजारों करोड़ के विकास प्रोजेक्ट्स
आज मणिपुर को हजारों करोड़ रुपये की सौगात मिली। प्रधानमंत्री ने चूड़चंदपुर में 7,300 करोड़ रुपये से अधिक की कई परियोजनाओं का शिलान्यास और लोकार्पण किया। इन परियोजनाओं में
• 3,600 करोड़ रुपये से अधिक की मणिपुर शहरी सड़कें, जल निकासी और परिसंपत्ति प्रबंधन सुधार परियोजना
• 2,500 करोड़ रुपये से अधिक की 5 राष्ट्रीय राजमार्ग परियोजनाएँ
• मणिपुर इन्फोटेक डेवलपमेंट (MIND) परियोजना
• 9 स्थानों पर कामकाजी महिलाओं के लिए छात्रावास आदि शामिल हैं।
पीएम मोदी ने कहा कि, ये प्रोजेक्ट्स मणिपुर के लोगों की ईज ऑफ लिविंग को बढ़ाएंगे, इंफ्रास्ट्रक्चर को मजबूत करेंगे और युवाओं के लिए रोजगार के नए अवसर पैदा करेंगे।
कनेक्टिविटी पर फोकस
इंफाल में आयोजित जनसभा में प्रधानमंत्री ने कहा कि “मणिपुर मां भारती के मुकुट पर सजा रत्न है, इसलिए हमें इसकी विकासवादी छवि को लगातार मजबूत करना है।”
उन्होंने बताया कि मणिपुर में कनेक्टिविटी हमेशा से एक बड़ी चुनौती रही है। 2014 के बाद से केंद्र सरकार ने सड़क और रेलवे दोनों स्तरों पर निवेश बढ़ाया है।
• पिछले वर्षों में राष्ट्रीय राजमार्गों पर 3,700 करोड़ रुपये खर्च किए गए।
• नए राजमार्गों के निर्माण पर 8,700 करोड़ रुपये खर्च किए जा रहे हैं।
• गांवों को सड़कों से जोड़ने के प्रयास तेज किए गए हैं।
पाठकों की राय (0)
इस खबर पर अभी कोई कमेंट नहीं है। पहले आप लिखें!

