मंगलवार, 10 मार्च 2026
Logo
National
पीएम मोदी आज राजस्थान के चूरू में बीजेपी कैंडिडेट देंवेद्र झाझड़िया के समर्थन में जनसभा को करेंगे संबोधित
अभी-अभी 0 व्यूज 4 मिनट पढ़ाई
पीएम मोदी आज राजस्थान के चूरू में बीजेपी कैंडिडेट देंवेद्र झाझड़िया के समर्थन में जनसभा को करेंगे संबोधित

पीएम मोदी आज राजस्थान के चूरू में बीजेपी कैंडिडेट देंवेद्र झाझड़िया के समर्थन में जनसभा को करेंगे संबोधित

News World Desk
डेस्क रिपोर्टर
News World Desk

नई दिल्ली। पीएम मोदी आज राजस्थान के चूरू में जनसभा को संबोधित करेंगे। यहां बीजेपी कैंडिडेट देंवेद्र झाझड़िया के समर्थन में जनसभा को संबोधित करेंगे। 6 अप्रैल को पीएम मोदी राजस्थान के चूरू और पुष्कर में चुनावी जनसभा को संबोधित करेंगे। इसके बाद 7 अप्रैल को केंद्रीय रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह दो लोकसभा क्षेत्र में जनसभा को संबोधित करेंगे। हालांकि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी 6 अप्रैल को पहले नागौर में सभा होनी थी, लेकिन उनके कार्यक्रम में बदलाव करते हुए यह सभा पुष्कर में होने जा रही है। चूरु शेखावाटी संभाग की लोकसभा सीट है और विधानसभा चुनाव में शेखावाटी से बीजेपी का कोई खास अच्छा प्रदर्शन नहीं रहा। ऐसे में पीएम मोदी की कोशिश होगी कि यहां से जनसभा करके न केवल चूरू लोकसभा सीट बल्कि उससे सटी हुई सीकर और झुंझुनू के मतदाताओं पर भी असर पड़े। यही वजह है कि मोदी की चूरु की सभा के लिए चूरु के साथ सीकर और झुंझुनू लोकसभा क्षेत्र के सभी लोगों को बुलाया गया है। बता दें कि चूरु में इस बार बीजेपी ने सांसद राहुल कस्वां का टिकट काटकर देवेंद्र झाझड़िया को अपना उम्मीदवार बनाया है।


उल्लेखनीय है कि शेखावाटी अंचल के तीनों जिलों चूरू, झुंझुनूं और सीकर में विधानसभा चुनाव में कांग्रेस ने बेहतर प्रदर्शन किया था। बीजेपी पर बढ़त बनाई थी। सीकर सीट कांग्रेस ने इस बार गठबंधन के तहत माकपा को दी है। जबकि चूरू से बीजेपी सांसद कांग्रेस में शामिल हो गए है। झुंझुनूं में कांग्रेस इस बार क़ड़े मुकाबले में दिखाई दे रही है। सियासी जानकारों का कहना है कि विधानसभा चुनाव के हिसाब से तीनों सीटों पर कांग्रेस को बढ़त है। हालांकि, विधानसभा चुनाव और लोकसभा चुनाव अलग-अलग मुद्दों पर चुनाव लड़ा जाता है। चूरू की तारानगर से नेता प्रतिपक्ष राजेंद्र सिंह राठौड़ का हार का सामना करना पड़ा था। जबकि सीकर में कांग्रेस को बंपर जीत मिली थी।

पाठकों की राय (0)

इस खबर पर अभी कोई कमेंट नहीं है। पहले आप लिखें!

अपनी प्रतिक्रिया दें