
नई दिल्ली, न्यूज़ वर्ल्ड डेस्क। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी कल 2 मई को इस साल के अपने पहले विदेश दौरे पर रवाना होंगे। यूक्रेन संकट के बीच हो रहे इस दौरे को प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी 3 दिन में तीन यूरोपियन देश जर्मनी, डेनमार्क और फ्रांस की यात्रा करेंगे। इस दौरान वो 25 मीटिंग करेंगे, जिसमें वो राजनीतिक नजरिए से 7 देशों के 8 वर्ल्ड लीडर्स से मुलाकात करेंगे, साथ ही देश में निवेश को बढ़ावा देने के लिए 50 कंपनियों के बिजनेस हेड से भी मिलेंगे। यूक्रेन संकट को लेकर संयुक्त राष्ट्र संघ में भारत के तटस्थ रुख और रूस के खिलाफ यूरोपीय देशों की एकजुटता को देखते हुए ये दौरा बेहद अहम माना जा रहा है। माना जा रहा है कि अपने इस त्वरित दौरे में भारत का पक्ष स्पष्ट करने के लिए ही प्रधानमंत्री का इतना टाइट शेड्यूल तय किया गया है।
पीएम 65 घंटे बताएंगे तीनों देश में
बताया गया कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी अपने इस दौरे में 3 देशों में 65 घंटे बताएंगे। इस दौरान 8 वर्ल्ड लीडर के साथ होने वाली उनकी बैठक में कुछ द्विपक्षीय होगी तो कुछ में एक साथ कई नेता मौजूद रहेंगे। पीएम सबसे पहले 2 मई को जर्मनी पहुंचेंगे यहां वह रात रुकेंगे, इसके बाद वो 3 मई को डेनमार्क जाकर रात में रुकेंगे। पीएम की वापसी 4 मई को होगी और इसी दौरान वह रास्ते में फ्रांस पहुंचेंगे जहां पेरिस में उनकी मुलाकात फ्रांसीसी नेताओं व बिजनेस कम्युनिटी के साथ होगी।
जर्मनी के चांसलर शोल्ज से करेंगे विपक्षी वार्ता
पीएम मोदी बर्लिन में जर्मनी के चांसलर ओलाफ शोल्ज के साथ द्विपक्षीय वार्ता करेंगे। दोनों नेता भारत-जर्मनी इंटरगवर्नमेंटल कंसोलेशन के छठे समारोह में भी हिस्सा लेंगे। डेनमार्क के दौरे पर पीएम मोदी वहां के पीएम मेटे फ्रेडरिक्सन के निमंत्रण पर जा रहे हैं। इस दौरान मोदी कोपेनहेगन में होने वाले दूसरे इंडियन-डेनमार्क सम्मिट और भारत-डेनमार्क बिजनेस फोरम में हिस्सा लेंगे। पेरिस में फ्रांसीसी राष्ट्रपति इमैनुएल मैक्रो और पीएम मोदी के बीच दोनों देशों की स्ट्रेटेजिक पार्टनरशिप पर बात होगी। भारत की डिफेंस जरूरतों को लेकर फ्रांस की हालिया अहम भूमिका के चलते ये दौरा बेहद अहम माना जा रहा है।
भारतवंशी लोगों से भी मिलने जाएंगे
प्रधानमंत्री मोदी अपने हर विदेशी दौरे पर भारतवंशियों से मिलने की परंपरा को इस दौरे पर भी निभाएंगे। रिपोर्ट्स के मुताबिक पीएम जर्मनी डेनमार्क और फ्रांस में रहने वाले हजारों भारतीयों से के साथ भी मुलाकात करेंगे।
पाठकों की राय (0)
इस खबर पर अभी कोई कमेंट नहीं है। पहले आप लिखें!

