सोमवार, 09 मार्च 2026
Logo
National
उत्तराखंड का मौसम बिगाड़ रहा है चुनाव का मिजाज़, पीएम मोदी की रद्द हुई वर्चुअल रैली
अभी-अभी 0 व्यूज 4 मिनट पढ़ाई
उत्तराखंड का मौसम बिगाड़ रहा है चुनाव का मिजाज़, पीएम मोदी की रद्द हुई वर्चुअल रैली

उत्तराखंड का मौसम बिगाड़ रहा है चुनाव का मिजाज़, पीएम मोदी की रद्द हुई वर्चुअल रैली

N
डेस्क रिपोर्टर
देहरादून, न्यूज़ वर्ल्ड डेस्क। उत्तराखंड में खराब मौसम के कारण प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की पहली वर्चुअल रैली रद्द करदी गई है। गुरुवार यानी 3 फरवरी को इस बात की जानकारी भारतीय जनता पार्टी ने दी है। इसमें खास बात यह है कि, भारत निर्वाचन आयोग की तरफ से चुनाव कार्यक्रम की घोषणा होने के बाद से यह पीएम नरेंद्र मोदी का उत्तराखंड में यह पहला प्रचार कार्यक्रम था। बतादें कि, 70 सीटों वाले पहाड़ी राज्य में 14 फरवरी को मतदान होंगे। इसके साथ ही 10 मार्च मतगणना होगी।

 
समाचार एजेंसी एएनआई के मुताबिक, भाजपा की ओर से आधिकारिक बयान जारी हुआ है, ‘ पीएम मोदी की इस वर्चुअल रैली में आने वाले लोगों की सुरक्षा को देखते हुए  पार्टी ने रैली को निरस्त करने का फैसला किया है।’ पीएम मोदी की यह रैली बागेश्वर, अल्मोड़ा, पिथौरगढ़ और चंपावत के साथ साथ कई क्षेत्रों को कवर करने वाली थी। 
 
 
मौसम विभाग के मुताबिक,  उत्तराखंड के कुमाऊं जिले में  2500 मीटर से अधिक ऊंचाई वाले कुछ स्थानों पर भारी बारिश और बर्फबारी के आसार जताए गए हैं। वहीं, चंपावत, नैनीताल और ऊधम सिंह नगर में शुक्रवार शाम यानी 4 फरवरी तक तेज बौछारें पड़ने कि आशंका जताई गई है।

पाठकों की राय (0)

इस खबर पर अभी कोई कमेंट नहीं है। पहले आप लिखें!

अपनी प्रतिक्रिया दें