N
डेस्क रिपोर्टर
पुणे, न्यूज वर्ल्ड डेस्क। महाराष्ट्र से एक सनसनीखेज मर्डर का मामला सामने आया है। 39 साल की एक महिला की बेहरेमी से हत्या कर दी गई। आरोप है कि उसके प्रेमी ने ही इस हत्या को अंजाम दिया। फिलहाल पुलिस आरोपी की तलाश में लगी हुई है। मामला बेहद पेचीदा होने के साथ उलझा हुआ है। दरअसल जिस लड़के पर हत्या का आरोप है, वो उसी महिला के घर में किराए पर रहा करता था। लॉकडाउन के वक्त आरोपी लड़का अपने गांव चला गया था। पर जब वो पुणे वापस लौटा तो महिला ने उससेसारे संबंध तोड़ लिए। जिसके बाद वो बेहद नाराज हो गया और गुस्से में आकर उसने महिला का गला दबाकर हत्या कर दी।
पुलिस से मिली जानकारी के अनुसार, आरोपी की पहचान गुलाम शेख के तौर पर कि गई है। 30 साल का गुलाम शेख बिहार का रहने वाला है। वहीं मृतक की पहचान सुनीता सूर्यवंशी के रूप में की गई है। बतादें कि, महिला के पति रघुनाथ सूर्यवंशी ने इस मामले को लेकर शिकायत दर्ज कराई है। अंग्रेजी अखबार पुणे मिरर के अनुसार, जिस दिन महिला की हत्या हुई थी उस दिन शेख पीड़िता के घर आया था। जहां दोनों के बीच काफी देर तक कहासुनी हुई। जिसके बाद आरोपी ने महिला का गला घोंट कर उसकी हत्या कर दी। जिसके बाद मौके से वो फरार हो गया। भारतीय दंड संहिता (आईपीसी) की धारा 302 यानी हत्या की सजा, 452 यानी चोट, हमला और गलत तरीके से रोक लगाने के तहत मामला दर्ज किया गया है।
महिला का था एक्स्ट्रा मैरिटल अफेयर
बताया जा रहा है कि, मृतक के परिवार को उसके एक्स्ट्रा मैरिटल अफेयर के बारे में जब पता चला तो परिवारवालों ने महिला को डांटा और समझाया, जिसके बाद उसने एक्स्ट्रा मैरिटल अफेयर ख़त्म करने का फैसला किया और शेख से बात करना पूरा तरह से बंद कर दिया। पर इसके बाद शेख गुस्से में बौखला गया। उसने महिला से बात करने की कई बार कोशिश की, पर महीला ने उसे नजरअंदाज करना शुरू कर दिया।
ऐसे दिया था हत्या को अंजाम
एक दिन पीड़िता के घर कोई न होने पर आरोपी घर ले अंदर घुस गया और उसके साथ मारपीट करने लगा। जैसे तैसे महिला उसके चंगुल से छूटकर भागकर बाथरूम में गई और खुद को वहां बंद कर लिया। जिसके बाद शेख ने दरवाजा तोड़कर उसकी हत्या कर दी। अपने नापाक इरादे को पूरा कर वो वहां से फरार हो गया। जब महिला का पति और बेटा घर लौटे तो उन्होंने दरवाजा बंद पाया। दरवाजा बंद देख परिवार वालो को लगा कि वो बाहर गई है। इसके बाद उसके पति ने उसे फोन किया, पर उसने फोन नहीं उठाया। रात 11.30 बजे तक जब वो घर नहीं लौटी तो वे दरवाजा तोड़कर घर के अंदर गए। वहां महिला कि बॉडी देख वे दंग रह गए।
पाठकों की राय (0)
इस खबर पर अभी कोई कमेंट नहीं है। पहले आप लिखें!

