
चंडीगढ़। भारी बारिश से बाढ़ की मार झेल रहे पंजाब के लोगों को अब बड़ी राहत मिलने वाली है। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने मंगलवार को राज्य का दौरा कर हालात का जायजा लिया और गुरदासपुर में अधिकारियों व जनप्रतिनिधियों के साथ समीक्षा बैठक की। इस दौरान पीएम मोदी ने 1,600 करोड़ रुपये की अतिरिक्त वित्तीय सहायता का ऐलान किया, साथ ही किसानों और बाढ़ पीड़ितों के लिए कई बड़े पैकेज की घोषणा भी की।
वित्तीय सहायता और पुनर्वास
➡️ पंजाब को पहले से मौजूद 12,000 करोड़ रुपये के अतिरिक्त 1,600 करोड़ रुपये मिलेंगे।
➡️ एसडीआरएफ की दूसरी किस्त अग्रिम रूप से जारी की जाएगी।
➡️ पीएम किसान सम्मान निधि से भी सहायता दी जाएगी।
बहुआयामी राहत योजना
पीएम मोदी ने बाढ़ प्रभावित इलाकों के लिए बहुआयामी पुनर्निर्माण योजना पेश की, जिसमें शामिल है –
➡️ पीएम आवास योजना के तहत घरों का निर्माण।
➡️ राष्ट्रीय राजमार्गों और स्कूलों की मरम्मत।
➡️ पीएमएनआरएफ से आर्थिक मदद।
➡️ पशुधन के लिए मिनी किट वितरण।
➡️ समग्र शिक्षा अभियान से क्षतिग्रस्त सरकारी स्कूलों को सहायता।
किसानों के लिए विशेष पैकेज
➡️ बिना बिजली कनेक्शन वाले किसानों को अतिरिक्त सहायता।
➡️ राष्ट्रीय कृषि विकास योजना से बोरवेल मरम्मत की मदद।
➡️ डीजल पंपों के लिए सौर पैनल।
➡️ “पर ड्रॉप मोर क्रॉप” योजना से सिंचाई को बढ़ावा।
जल संरक्षण और दीर्घकालिक स्थिरता
➡️ जल संचय जनभागीदारी कार्यक्रम के तहत पुराने ढांचों की मरम्मत और नए ढांचे का निर्माण।
➡️ दीर्घकालिक जल स्थिरता और वर्षा जल संचयन पर जोर।
अनुग्रह राशि और बच्चों के लिए मदद
➡️ बाढ़ में जान गंवाने वालों के परिजनों को ₹2 लाख की सहायता।
➡️ गंभीर रूप से घायल लोगों को ₹50,000।
➡️ अनाथ बच्चों को पीएम केयर्स फॉर चिल्ड्रेन योजना से दीर्घकालिक सहयोग।
केंद्र-राज्य सहयोग
पीएम मोदी ने एनडीआरएफ, एसडीआरएफ और सेना की टीमों की सराहना की और भरोसा दिलाया कि केंद्र और राज्य मिलकर हर संभव मदद करेंगे। उन्होंने कहा कि अंतर-मंत्रालयी दल नुकसान का आकलन करेगा और उसी आधार पर आगे की सहायता तय की जाएगी।
पाठकों की राय (0)
इस खबर पर अभी कोई कमेंट नहीं है। पहले आप लिखें!

