
डेस्क रिपोर्टर
News World Desk
मुंबई, न्यूज़ वर्ल्ड डेस्क। महाराष्ट्र के उपमुख्यमंत्री अजीत पवार ने मंगलवार को कहा कि वो राज ठाकरे की मस्जिद से लाउडस्पीकर हटाने की चेतावनी का जल्द जवाब देंगे। पवार ने कहा, राज ठाकरे को इतना महत्व नहीं दिया जाना चाहिए, जब सही समय आएगा, तो मैं इसका जवाब जरूर दूंगा, मेरे पास हर सवाल का जवाब है।
महाराष्ट्र नवनिर्माण सेना (मनसे) के प्रमुख राज ठाकरे ने मंगलवार को चेतावनी देते हुए कहा यदि सरकार 3 मई तक मस्जिदों से लाउडस्पीकर नहीं हटाए गए तो राज्यव्यापी विरोध किया जाएगा। उन्होंने कहा यदि उनकी मांगें नहीं मानी गईं तो, मस्जिदों के बाहर बार-बार 'हनुमान चालीसा' बजाई जाएगीं
ठाकरे ने ठाणे में एक रैली में कहा, सभी मौलवियों के साथ बैठकें करें और मस्जिदों से लाउडस्पीकर हटा दें। 3 मई के बाद, मस्जिदों के बाहर लाउडस्पीकर पर हनुमान चालीसा बजाई जाएगी।
बतादें, इस महीने की शुरुआत में राज ठाकरे ने घोषणा की थी कि राज्य सरकार को मस्जिदों से सभी लाउडस्पीकरों को हटा देना चाहिए, यह दावा करते हुए कि वे दूसरों को परेशान करते हैं। उन्होंने कहा था कि वह किसी भी प्रार्थना के खिलाफ नहीं हैं, लेकिन लोगों को अपने-अपने घरों में अपनी आस्था का पालन करना चाहिए और दूसरों को परेशानी नहीं देनी चाहिए।
ठाकरे ने सबसे पहले दो अप्रैल को गुड़ी पड़वा पर शिवाजी पार्क में एक सभा में मस्जिदों से लाउडस्पीकर हटाने की मांग की थी। इस मांग की विभिन्न हलकों से आलोचना हुई और पार्टी के पुणे शहर के पूर्व प्रमुख वसंत मोरे सहित मनसे के कई कार्यकर्ताओं ने इस कदम का विरोध किया।
पाठकों की राय (0)
इस खबर पर अभी कोई कमेंट नहीं है। पहले आप लिखें!

