N
डेस्क रिपोर्टर
जबलपुर, न्यूज वर्ल्ड डेस्क। जबलपुर में शुक्रवार सुबह भीषण सड़क हादसे में महाराष्ट्र के जाने माने संत त्यागी महाराज और उनके शिष्य की मौत हो गयी। ये भयावह एक्सीडेंट धनगंवा के पास ओवरटेकसे करने से हुआ। जिसमे संत और उनके शिष्य की उसी वक्त मौत हो गयी। वहीं 4 लोग इस घटना से घायल हो गए। दुर्घटना कि वजह कोहरा बताई जा रही हैं।
संत छत्तीसगढ़ से लौट रहे थे
संत त्यागी महाराज छत्तीसगढ़ से महाराष्ट्र कि और जा रहे थे। यह हादसा ओवरटेक करने की वजह से हुआ। कोहरे के कारण से ड्राइवर को ट्रॉला नहीं दिखा, जिसकी वजह से उनकी सफारी गाड़ी ट्रॉला से भिड़ गई। हादसे के वक्त ड्राइवर के साइड वाली सीट पर संत त्यागी महाराज बैठे हुए थे। ड्राइवर के साथ साथ बाकी के चार लोगों को इस हादसे में खरोंच तक नहीं आई है।
सिहोरा पुलिस के अनुसार, सफारी गाड़ी
(एमएच 26 एके 7133) से संत त्यागी महाराज और ड्राइवर सहित सात लोग छत्तीसगढ़ से महाराष्ट्र जा रहे थे। सुबह लगभग 5.30 बजे वे एनएच-30 पर धनगवां के पास पहुंचे थे। उसी वक्त एक वाहन को ओवरटेक करते हुए यह हादसा हुआ। सिहोरा टीआई गिरीश धुर्वे के अनुसार, हादसे में महाराष्ट्र के जाने माने संत त्यागी महाराज और उनके पीछे बैठे बलराम नाम के युवक की जान चली है। वही एक अन्य को चोटें आई हैं।
कोहरे के कारण हुआ हादसा
हादसा का कारण कोहरा बताया जा रहा है। सुबह के समय काफी कोहरा था। जिसके कारण से ओवरटेक करते वक्त ट्रॉला नहीं दिखा। बतादें कि, पुलिस ने दोनों वाहनों को जब्त कर लिया है। वाहन में सवार बाकी के पांच लोगों में से एक को चोट आई है, वहीं ड्राइवर के साथ साथ बाकी के 4 लोग बिलकुल सही सलामत हैं।
पाठकों की राय (0)
इस खबर पर अभी कोई कमेंट नहीं है। पहले आप लिखें!

