रविवार, 08 मार्च 2026
Logo
National
सोशल मीडिया में अब तक की सबसे बड़ी डील, एलन मस्‍क बने ट्विटर के नए मालिक, 44 अरब डॉलर में खरीदा ये प्लेटफॉर्म
अभी-अभी 0 व्यूज 4 मिनट पढ़ाई
सोशल मीडिया में अब तक की सबसे बड़ी डील, एलन मस्‍क बने ट्विटर के नए मालिक, 44 अरब डॉलर में खरीदा ये प्लेट फार्म

सोशल मीडिया में अब तक की सबसे बड़ी डील, एलन मस्‍क बने ट्विटर के नए मालिक, 44 अरब डॉलर में खरीदा ये प्लेट फार्म

N
डेस्क रिपोर्टर

नई दिल्‍ली, न्यूज वर्ल्ड डेस्क। हाल फिलहाल में तकनीक की दुनिया में एक ऐसी डील हुई है जो अब तक कि सबसे बड़ी डील बताई जा रही है। अरबपति कारोबारी एलन मस्‍क (Elon Musk) ने इस डील को अंजाम दिया है। बोर्ड की मंजूरी होने के बाद अब ऑफिशियल तौर पर एलन मस्‍क ट्विटर के मालिक हो गए है। 


बतादें कि, हाल ही में 14 अप्रैल को मस्‍क ने ट्विटर को खरीदने के लिए लगभग 44 अरब डॉलर (करीब 3.30 लाख करोड़ रुपये) की बोली लगाई थी। उस वक्त एलन मस्‍क ने बताया था कि, यह उनकी अब तक की सबसे बेहतर और आखिरी डील होगी। फिलहाल उन्हें इसके लिए अंतिम मंजूरी भी मिल चुकी है और अब वे ट्विटर के मालिक बन गए है। अपको बता दें कि उन्‍हें कंपनी को अधिग्रहण करनी की 54.20 डॉलर प्रति शेयर के मूल्‍य से मंजूरी मिली है।

पाठकों की राय (0)

इस खबर पर अभी कोई कमेंट नहीं है। पहले आप लिखें!

अपनी प्रतिक्रिया दें