
नई दिल्ली। कांग्रेस सांसद राहुल गांधी द्वारा हाल ही में प्रेस कॉन्फ्रेंस में दिखाई गई “ब्राजीलियन महिला वोटर” की तस्वीर अब चर्चा में है। दरअसल, वो महिला ब्राजील की मॉडल लेरिसा हैं, जिन्होंने अब खुद सामने आकर कहा है, “मेरा भारत की राजनीति से कोई लेना-देना नहीं, मेरी फोटो बिना अनुमति के इस्तेमाल की गई है।”
ब्राजीलियन मॉडल बोलीं – “मैंने कोई धांधली नहीं की”
लेरिसा ने कहा कि राहुल गांधी द्वारा उनकी फोटो दिखाने के बाद उनका इंस्टाग्राम अकाउंट भारतीय कमेंट्स से भर गया है। उन्होंने कहा, “कई लोग मुझे फॉलो कर रहे हैं जैसे मैं भारत का चुनाव लड़ रही हूं! मैं साफ कहना चाहती हूं, मैंने कोई धांधली नहीं की। सिर्फ मेरी फोटो का इस्तेमाल किया गया है।” लेरिसा अब मॉडलिंग नहीं करतीं, बल्कि ब्राजील में डिजिटल इन्फ्लुएंसर और हेयरड्रेसर हैं। उन्होंने यह भी बताया कि यह तस्वीर उनके कैरियर की शुरुआती फोटोशूट्स में से एक है, जो एक स्टॉक फोटो प्लेटफॉर्म से खरीदी गई थी।
राहुल गांधी ने लगाया था ‘25 लाख वोट चोरी’ का आरोप
राहुल गांधी ने कुछ दिन पहले प्रेस कॉन्फ्रेंस में हरियाणा की वोटर लिस्ट में गड़बड़ी का आरोप लगाया था। उन्होंने दावा किया था कि, “एक महिला ने हरियाणा में स्वीटी, सीमा जैसे नामों से 10 जगह वोट डाला। यह महिला असल में ब्राजील की मॉडल है।” राहुल ने कहा था कि हरियाणा में करीब 25 लाख वोटर डुप्लीकेट हैं, जिनमें यह “ब्राजीलियन महिला वोटर” भी शामिल थी। उन्होंने सवाल उठाया था — “ब्राजील की मॉडल हरियाणा की वोटर लिस्ट में क्या कर रही थी?”
फोटोग्राफर और मॉडल दोनों ब्राजील के
जांच में पता चला कि तस्वीर फोटोग्राफर मैथ्यूस फैरेरो की खींची हुई है, जो एक ब्राजीलियन फोटोग्राफर हैं। वहीं, तस्वीर में दिख रही महिला का नाम लेरिसा है — न कि कोई भारतीय वोटर।
पाठकों की राय (0)
इस खबर पर अभी कोई कमेंट नहीं है। पहले आप लिखें!

