
डेस्क रिपोर्टर
News World Deskनई दिल्ली, न्यूज़ वर्ल्ड डेस्क। दिल्ली में सोमवार को दो और Omicron वैरिएंट के मामले दर्ज किए गए। इसके साथ ही यहां Omicron संक्रमितों की संख्या 24 हो गई है। दिल्ली के स्वास्थ्य विभाग के अनुसार अभी तक 12 Omicron संक्रमितों को इलाज के बाद छुट्टी दे दी गई है और अन्य 12 का इलाज चल रहा है। वहीं सोमवार को कर्नाटक में भी 5 और नए वैरिएंट के मामलों की पुष्टि हुई है। कर्नाटक के स्वास्थ्य मंत्री डॉ सुधाकर ने बताया कि पांच मरीज धारवाड़, भद्रावती, उडुपी (2) और मंगलुरु के हैं।
11 राज्यों में Omicron
भारत के 11 राज्यों में Omicron मामलों की संख्या 163 हो गई है, जिसमे महाराष्ट्र (54), दिल्ली (24), राजस्थान (17) और कर्नाटक (19), तेलंगाना (20), गुजरात (11), केरल (11), आंध्र प्रदेश (1), चंडीगढ़ (1), तमिलनाडु (1) और पश्चिम बंगाल (4) में संक्रमित मिले है।
पिछले 24 घंटों में 6563 मरीज मिले
इस बीच, भारत में सोमवार को पिछले 24 घंटों में 6,563 नए कोविड के मरीज मिले है और 132 मौतें दर्ज की गई है। स्वास्थ्य मंत्रालय के बुलेटिन के अनुसार, 8,077 लोग संक्रमण से ठीक हुए है। देश में सक्रिय मामलों की संख्या 82,267 है।
2 या 3 सप्ताह में पता चलेगा वैक्सीन कितनी कारगर होगी
अखिल भारतीय आयुर्विज्ञान संस्थान (एम्स), नई दिल्ली के निदेशक डॉ रणदीप गुलेरिया ने रविवार को कहा, SARS-CoV2 वायरस के नए उभरते रूपों के खिलाफ सुरक्षा प्रदान करने के लिए टीकों को बदल दिया जा सकता है। 22वें डॉ वी एस प्रयाग मेमोरियल ओरेशन-2021 में बोलते हुए उन्होंने कहा, अगले दो या तीन सप्ताह हमें बताएंगे कि Omicron संस्करण ट्रांसमिसिबिलिटी, इम्युनिटी से बचने और गंभीरता जैसे कारकों पर कैसे काम करेगा।
पाठकों की राय (0)
इस खबर पर अभी कोई कमेंट नहीं है। पहले आप लिखें!

