N
डेस्क रिपोर्टर
नई दिल्ली, न्यूज़ वर्ल्ड डेस्क। देश में कोरोना महामारी पूरी तरह से खत्म नही हुई थी की मंकीपॉक्स नाम का एक नया वायरस सामने आ गया। जिससे लोगों की चिंता काम हुई ही नहीं थी की अब टोमेटो फ्लू का खतरा मंडराने लगा। भारत में टोमेटो फ्लू के 80 संभावित मामले सामने आ चुके हैं। जिसमें बच्चों की बॉडी में दर्दनाक फफोले बन गए। द सन की एक रिपोर्ट के अनुसार, टोमैटो फ्लू का नाम पूरी बॉडी में होने वाले लाल और दर्दनाक फफोले के आधार पर पड़ा, जो कि धीरे-धीरे बड़ा होकर एक टमाटर के तरह हो जाता है।
टोमैटो फ्लू होने पर स्किन पर चकत्ते भी नजर आते है, जिससे मरीजों को स्किन में जलन की समस्या होने लगती हैं।
बतादें कि, इस बीमारी में मितली, थकान, उल्टी, दस्त, बुखार, पानी की कमी, शरीर में दर्द, जोड़ों की सूजन, और सामान्य इन्फ्लूएंजा जैसे लक्षण नजर आते है। डॉक्टरों ने चकत्तों के फफोले की तुलना मंकीपॉक्स वायरस और बुखार के लक्षणों की तुलना डेंगू, चिकनगुनिया और हाथ, पैर और मुंह की बीमारी से तुलना की है। वहीं शोधकर्ता अभी भी इस बात का पता लगाने में लगे है कि, यह लक्षण किन कारणों से शरीर पर दिखाई पड़ते हैं।
पाठकों की राय (0)
इस खबर पर अभी कोई कमेंट नहीं है। पहले आप लिखें!

