N
डेस्क रिपोर्टर
तिरुवनंतपुरम, न्यूज वर्ल्ड डेस्क। केरल में 14 फरवरी यानी वैलेंटाइन डे के दिन एक ट्रांसजेंडर कपल शादी के बंधन में बंधने जा रहे है। वेएलजीबीटी समुदाय के लिए कानून बनने के बाद देश में यह ट्रांसजेंडर कैटेगरी की पहकी शादी होने जा रही है। इस जोड़े ने अब अपना विवाह ट्रांसजेंडर श्रेणी में रजिस्टर्ड कराने का फैसला लाया है। भारत में यह पहली बार होगा कि कोई भी शादी ट्रांसजेंडर श्रेणी में रजिस्टर्ड होगी। देश में इससे पहले कई ट्रांसजेंडर लोगों ने अपनी शादी रचाई है पर उन्होंने अपनी शादी को पुरुष और महिला की कैटेगरी में ही रजिस्टर्ड करवाया है।
2019 में भारत में ट्रांसजेंडर लोगों के अधिकारों के लिए में ‘ट्रांसजेंडर व्यक्ति अधिनियम 2019’ नाम का एक कानून बनाया था। इस कानून के लागू होने के बाद भी देश में ट्रांसजेंडर लोग अभी भी सामाजिक मान्यता मिलने का इंतजार कर रहे है। यह ट्रांसजेंडर जोड़ा थोड़ा अनोखा है, दोनों ही उच्च शिक्षित हैं और अपने कैरियर के ऊंचे मुकाम पर हैं। त्रिशूर के रहने वाले मनु कार्तिक एक मल्टीनेशनल कंपनी में एचआर हैं। वहीं तिरुवनंतपुरम की रहने वाली श्यामा एस. प्रभु केरल के सोशल जस्टिस डिपार्टमेंट में ट्रांसजेंडर सेल में स्टेट प्रोजेक्ट ऑफिसर हैं।
मनु और श्यामा दोनों एक दूसरे को काफी लंबे वक्त से जानते हैं। मनु ने आज से करीब 4 साल पहले श्यामा के साथ शादी करने की इच्छा जताई थी। पर श्यामा ने अपने परिवार की जिम्मेदारियों को देखते हुए शादी के लिए लंबा समय लगाया और पिछले साल शादी के लिए उन्होंने अपनी इच्छा जाहिर की। कोरोना के कारण दोनों शादी नही कर पाए पर अब ये कपल वैलेंटाइन डे 14 फरवरी को शादी के बंधन में बंधने जा रहे है।
पाठकों की राय (0)
इस खबर पर अभी कोई कमेंट नहीं है। पहले आप लिखें!

