रविवार, 08 मार्च 2026
Logo
National
खाटूश्यामजी मंदिर में मासिक मेले के चलते हुआ दर्दनाक हादसा, 3 की मौत, कई हुए घायल
अभी-अभी 0 व्यूज 4 मिनट पढ़ाई
खाटूश्यामजी मंदिर में मासिक मेले के चलते हुआ दर्दनाक हादसा, 3 की मौत, कई हुए घायल

खाटूश्यामजी मंदिर में मासिक मेले के चलते हुआ दर्दनाक हादसा, 3 की मौत, कई हुए घायल

N
डेस्क रिपोर्टर
सीकर, न्यूज वर्ल्ड डेस्क। देशभर से लोग खाटूश्यामजी मंदिर के दर्शन करने जाते है। वहीं सोमवार यानी 8 अगस्त को यहां अलसुबह एक बड़ा हादसा हो गया। मंदिर के मासिक मेले से उमड़ी हुई भीड़ के दबाव कि वजह से यहां भगदड़ मच गई। इससे तीन श्रद्धालुओं की जान चली गई और कई श्रद्धालु घायल हो गए। 

बतादें कि, इस घटना के बाद मौके पर पहुंच कर पुलिस प्रशासन ने रेस्क्यू ऑपरेशन चलाकर यहां के हालात को काबू में किया। जिसके बाद सुबह नौ बजे के बाद मंदिर में फिर से दर्शन व्यवस्था शुरू करा दी। 

बतादें कि, आस्था का केन्द्र खाटूश्यामजी मंदिर राजस्थान में सीकर जिले के खाटूयश्यामजी कस्बे में है। यहां पर श्याम बाबा के दर्शन करने के लिए  देशभर से श्रद्धालु आते है। सोमवार यानी आज भी मासिक मेले की वजह से यहां भारी उमड़ी थी। जिसके चलते यह हादसा हुआ।

पाठकों की राय (0)

इस खबर पर अभी कोई कमेंट नहीं है। पहले आप लिखें!

अपनी प्रतिक्रिया दें