N
डेस्क रिपोर्टर
नई दिल्ली, न्यूज वर्ल्ड डेस्क। देश में कोरोना के मामलों में कमी देखने को मिल रही है। कोरोना की रुकी हुई रफ्तार से कई नियम हटाए जा चुके हैं। इसी बीच केंद्र सरकार ने अंतरराष्ट्रीय यात्रियों के लिए संशोधित एडवाइजरी जारी करदी हैं। इससे पहले चुने गए ‘एट रिस्क’ और अन्य देशों के सीमांकन को भी खत्म कर दिया गया है। इसके साथ ही नई एडवाइजरी जारी कर यात्रा के बाद 14 दिनों तक स्वयं निगरानी करने की बात बोली गई है। इससे पहले सरकार की तरफ से हुए जारी निर्देषों में कहा गया था कि, यात्रा के बाद 7 दिनों के होम क्वारंटीन करने की बात कही गई थी। यह नई एडवाइजरी 14 फरवरी लागू हो जाएगी।
यात्रियों को तय यात्रा समय से पहले एयर सुविधा पोर्टल पर स्व घोषणा पत्र को जारी करना पड़ेगा, जिसमें पिछले14 दिनों की यात्रा की पूरी जानकारी होना जरूरी है। इसके साथ ही यात्री को नेगेटिव कोविड RT-PCR रिपोर्ट भी अपने साथ रखनी होगी और यह रिपोर्ट यात्रा से पहले 72 घंटों से ज्यादा पुरानी नहीं होनी चाहिए। इसके साथ ही नई एडवाइजरी में बोला गया है कि, हर एक यात्री को रिपोर्ट की प्रामाणिकता के संबंध में एक घोषणा पत्र भी दिखाना होगा। ऐसा न करने पर यात्री के खिलाफ आपराधिक कार्रवाई हो सकती है।
नई एडवाइजरी के मुताबिक, एयरपोर्ट पर मौजूद स्वास्थ्य अधिकारी सभी यात्रियों का थर्मल स्क्रीनिंग करेंगे। वहीं यात्री को एयरपोर्ट स्टाफ को ऑनलाइन भरा हुआ स्व घोषित फॉर्म भी दिखाना पड़ेगा। अगर यात्री में कोरोना के लक्षण नजर आए तो उसे तत्काल आइसोलेट किया जाएगा और मेडिकल फेसिलिटी में ले जाया जाएगा
पाठकों की राय (0)
इस खबर पर अभी कोई कमेंट नहीं है। पहले आप लिखें!

