
रूस के राष्ट्रपति व्लादिमीर पुतिन की भारत यात्रा के बाद अंतरराष्ट्रीय राजनीति में अचानक हलचल बढ़ गई है। इसी कूटनीतिक माहौल के बीच प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप के बीच फोन पर अहम बातचीत हुई। व्यापार से लेकर ऊर्जा और रक्षा तक कई बड़े मुद्दों पर चर्चा हुई—और बातचीत ने संकेत दे दिए हैं कि भारत-अमेरिका संबंध आने वाले दिनों में और मजबूत होने वाले हैं।
‘वैश्विक शांति और स्थिरता के लिए मिलकर काम करेंगे’ – पीएम मोदी
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने खुद सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म X पर बातचीत की जानकारी साझा करते हुए लिख, “राष्ट्रपति ट्रंप के साथ बहुत ही सौहार्दपूर्ण और सार्थक बातचीत हुई। हमने द्विपक्षीय संबंधों में हुई प्रगति की समीक्षा की और क्षेत्रीय एवं अंतरराष्ट्रीय घटनाक्रमों पर चर्चा की। भारत और अमेरिका वैश्विक शांति, स्थिरता और समृद्धि के लिए मिलकर काम करना जारी रखेंगे।” मोदी का यह बयान साफ बताता है कि भारत-अमेरिका साझेदारी आने वाले भू-राजनीतिक परिदृश्य में निर्णायक भूमिका निभाने वाली है।
ट्रेड डील पर बना बड़ा मोड़ – ‘सबसे बेहतरीन प्रस्ताव’
पिछले कई महीनों से भारत-अमेरिका बाइलेटरल ट्रेड डील (Bilateral Trade Deal) को लेकर चर्चाएँ जारी थीं। इस कॉल ने इस दिशा में नई उम्मीद जगा दी है। अमेरिकी प्रतिनिधि जैमीसन ग्रीर के मुताबिक, भारत ने अमेरिका को अब तक का ‘सबसे बेहतरीन प्रस्ताव’ (best-ever offers) दिया है, जो ट्रेड एग्रीमेंट की दिशा में एक निर्णायक मोड़ हो सकता है। यह बयान बेहद महत्वपूर्ण है क्योंकि लंबे समय से अटकी ट्रेड डील अब पटरी पर लौटती दिख रही है।
ऊर्जा क्षेत्र में मजबूत साझेदारी पर जोर
कॉल के दौरान ऊर्जा सहयोग को विशेष महत्व दिया गया। भारत-अमेरिका के बीच energy trade लगातार बढ़ रहा है, और इस संवाद में यह स्पष्ट किया गया कि ऊर्जा सुरक्षा को मजबूत करने के लिए दोनों देश आगे भी मिलकर काम करेंगे। भारत अमेरिकी तेल और गैस के आयात को बढ़ाने की दिशा में भी आगे बढ़ रहा है, जिससे ऊर्जा क्षेत्र में बड़े बदलाव देखने को मिल सकते हैं।
रक्षा सहयोग पर भी गहन चर्चा
द्विपक्षीय चर्चा में defence cooperation भी प्रमुख रहा। पीएम मोदी और राष्ट्रपति ट्रंप ने साझा सुरक्षा चुनौतियों से निपटने और रक्षा साझेदारी को और मजबूत करने की प्रतिबद्धता जताई। इस बातचीत से संकेत साफ हैं कि भारत और अमेरिका आने वाले समय में रक्षा क्षेत्र में बड़े कदम उठा सकते हैं।
पाठकों की राय (0)
इस खबर पर अभी कोई कमेंट नहीं है। पहले आप लिखें!

