N
डेस्क रिपोर्टर
लखनऊ, न्यूज वर्ल्ड डेस्क। उत्तरप्रदेश ठंड कम होने का नाम नही ले रही है। यहां के कई हिस्सों में हो रही बारिश और ओलावृष्टि से लोगों की समस्या बढ़ गई हैं। तेज हवा चलने के साथ हो रही बारिश से यहां ठंड काफी बढ़ गई है। नोएडा से लेकर बहराइच, लखीमपुर खीरी, पीलीभीत, श्रवास्ती जैसे जिलों में बारिश होने के साथ ओले गिरे हैं। उत्तर प्रदेश के लिए एक बार फिर मौसम विभाग ने पूर्वानुमान जारी किया है।
इसके मुताबिक, प्रदेशवासियों को आने वाले कुछ दिनों तक इस खराब मौसम का सामना करना होगा। मौसम के ऐसे तेवर से किसानों की समस्याएं काफी बढ़ गई हैं। खेतों में खड़ी गेहूं और दलहन की फसलों का अच्छा खासा नुकसान हुआ है। अगर आने वाले दिनों में इसी तरह का मौसम रहा तो किसानों के लिए यह एक बड़ी समस्या बन कर खड़ी हो जाएगी।
बतादें कि, गुरुवार से ही उत्तर प्रदेश के कई जिलों में तेज बारिश होने के साथ कहीं-कहीं ओले भी गिर रहे हैं। बारिश होने से तापमान में गिरावट भी आई है। वही उत्तर प्रदेश के कई हिस्से कोहरे की मोटी चादर में छुपे हैं। यहां पिछले कुछ दिनों से धूप निकल रही थी, जिससे लोगों ने राहत ही सांस ली थी। पर मौसम पूर्वानुमानों के अनुसार, आने वाले 4 से 5 दिनों तक मौसम इसी तरह से खराब रहने वाला है। मौसम विज्ञानियों की मानें तो, उत्तर प्रदेश में 3 से 8 फरवरी तक बारिश होने के साथ ओलावृष्टि होने की संभावना जताई गई है। प्रदेश के कई जिलों में तेज बारिश हो सकती है तो कुछ जिलों में सिर्फ बूंदाबांदी होने के संभावना है। इस खराब मौसम को देखते हुए मौसम विभाग ने कई जिलों में ऑरेंज अलर्ट जारी कर दिया है तो कई के लिए येलो अलर्ट।
पाठकों की राय (0)
इस खबर पर अभी कोई कमेंट नहीं है। पहले आप लिखें!

