लखनऊ, न्यूज वर्ल्ड डेस्क। उच्च पर्वतीय राज्यों में हिमपात और बारिश होने के बाद अब उत्तर प्रदेश के मैदानी भागों में बारिश होने की संभावना जताई जा रही है। राजधानी दिल्ली के कई इलाकों में आज सुबह बारिश हुई। मौसम विभाग ने बुधवार यानी आज पश्चिमी उत्तर प्रदेश के कुछ जिलों में भी मध्यम दर्जे की बारिश होने का अनुमान लगाया गया है। मौसम विज्ञानियों के अनुसार, पर्वतीय राज्यों में मौसमी दशाओं में परिवर्तन होने के कारण से उत्तर प्रदेश के मौसम में भी परिवर्तन हो सकता है। कहा जा रहा है कि पर्वतीय राज्यों में एक और पश्चिमी विक्षोभ सक्रिय हो रहा है। जिसके कारण बारिश होने की पूरी संभावना बन गई है।
यह भी पढ़े : मकर राशि में 13 फरवरी तक रहेगी सूर्य शनि की युति
मौसम विभाग के अनुसार, मौसम का मिजाज बदलने के कारण उत्तर प्रदेश के कुछ जिलों में बुधवार यानी आज बारिश होने की संभावना जताई जा रही है। आईएमडी के फोरकास्ट के मुताबिक, पश्चिमी उत्तर प्रदेश के बागपत और मेरठ में आज धीमी बारिश हो सकती है। मौसम विभाग की मानें तो दौराला, बड़ौत, बागपत, मेरठ आदि क्षेत्रों में बारिश होने की संभावना है। इसके साथ ही राजस्थान और हरियाणा के भी कुछ इलाकों में बारिश होने की संभावना जताई गई है। मौसम विभाग इससे पहले ही पूर्वानुमान जारी करते हुए बताया था कि, उत्तर प्रदेश में 8 फरवरी 2022 की रात से मौसम में बदलाव देखने को मिलेगा। इसके मुताबिक ही देर रात से मौसम का मिजाज बदलना शुरू हो गया था।
यह भी पढ़े : जानें दिन के मुताबिक किस ईश्वर को लगाना चाहिए कौनसा तिलक
पूर्वी उत्तर प्रदेश में हो सकती है हल्की बारिश
पश्चिमी उत्तर प्रदेश के साथ साथ पूर्वांचल के मौसम में भी बदलाव देखने को मिल सकता है। इसके मुताबिक, पूर्वी उत्तर प्रदेश के कुछ इलाकों में भी हल्की बारिश हो सकती है। वहीं मौसम विभाग ने 10 फरवरी को मौसम के साफ रहने की बात भी कही है। बतादें कि, पिछल हफ्ते प्रदेश के कई इलाकों में तेज बारिश के साथ ओलावृष्टि भी हुई थी। जिसकी वजह से फसलों को काफी नुकसान पहुंचा था। पर अब एक बार फिर मौसम में परिवर्तन होने से किसानों की चिंताएं बढ़ गई है।
पाठकों की राय (0)
इस खबर पर अभी कोई कमेंट नहीं है। पहले आप लिखें!

