N
डेस्क रिपोर्टर
लखनऊ, न्यूज वर्ल्ड डेस्क। उत्तर प्रदेश में पिछले दो हफ्ते के दौरान मौसम इधर उधर पलटता रहा है। प्रदेश में पश्चिमी विक्षोभ कि वजह से बारिश होने की साथ तेज हवाएं भी चलीं थी। अब एक बार फिर मौसम विभाग ने उत्तर प्रदेश के मौसम को लेकर फिर से पूर्वानुमान लगाया है। मौसम विभाग के इस पूर्वानुमानों के अनुसार, प्रदेश में एक बार फिर ठंड का असर कुछ बढ़ेगा और कोहरा भी छाएगा। वहीं मौसम वैज्ञानिकों ने मौसम के प्राय: साफ रहने की बात भी कही है। पर इसमें भी तेज हवाएं चलने का अनुमान लगाया गया है।
बतादें कि बीते 15 दिनों में लगातार पश्चिमी विक्षोभ के सक्रिय होने से उत्तर प्रदेश में मौसम अपना मिजाज बदलता रहा है। इस दौरान प्रदेश में बारिश होने के साथ साथ कई हिस्सों में ओले भी गिरे है। मौसम के परिवर्तन से प्रदेश में ठंड और गलन बढ़ गई है। इसके साथ ही यूपी के कई शहरों में कोहरे का प्रकोप भी बढ़ गया है।
सुबह से छाया रहेगा कोहरा
मौसम विभाग के अनुसार, 11 फरवरी को राजधानी लखनऊ, प्रयागराज, वाराणसी जैसे शहरों में सुबह से ही कोहरा छाया रहेगा, पर दिन ढलने के साथ साथ कोहरे का असर भी कम हो जाएगा। जिसके बाद शाम तक मौसम साफ हो जाएगा। इस दौरान प्रदेश का न्यूनतम तापमान 12 डिग्री सेल्सियस के आसपास रहने का अनुमान लगाया गया है। उत्तर प्रदेश के अधिकांश हिस्सों में बारिश होने के कारण हवा की गुणवत्ता भी पहले के मुकाबले ठीक रहने की उम्मीद जताई जा रही है।
पाठकों की राय (0)
इस खबर पर अभी कोई कमेंट नहीं है। पहले आप लिखें!

