रविवार, 08 मार्च 2026
Logo
National
कोरोना के बढ़ते हुए मामलों पर केरल में सार्वजनिक स्थानों और ऑफिस में मास्क पहना हुआ अनिवार्य
अभी-अभी 0 व्यूज 4 मिनट पढ़ाई
कोरोना के बढ़ते हुए मामलों पर केरल में सार्वजनिक स्थानों और ऑफिस में मास्क पहना हुआ अनिवार्य

कोरोना के बढ़ते हुए मामलों पर केरल में सार्वजनिक स्थानों और ऑफिस में मास्क पहना हुआ अनिवार्य

N
डेस्क रिपोर्टर

तिरुवंनतपुरम, न्यूज़ वर्ल्ड डेस्क। देश में कोरोना के मामले एक बार फिर बढ़ते जा रहे है। इसी बीच बुधवार को यानी आज केरल सरकार ने सार्वजनिक स्थानों के साथ ऑफिस और यात्रा के वक्त फेस पर मास्क पहनना अनिवार्य कर दिया है। वहीं इस नियम का उल्लंघन करने वालों पर आपदा प्रबंधन अधिनियम के तहत दंडनीय कार्रवाई की जाएगी। 


बतादें कि, कोरोना के मामलों में कमी आने के बाद राज्य ने कोविड-19 प्रतिबंधों में ढील दे दी थी। वहीं वायरस के मामले बढ़ते पर तमिलनाडु के साथ साथ पंजाब, दिल्ली जैसे कई अन्य राज्यों में मास्क को फिर से अनिवार्य करने का फैसला लिया गया है। 


सोमवार को राज्य की स्वास्थ्य मंत्री वीना जॉर्ज ने मास्क को फिर से पहनने और जागरूकता अभियान चलाने के महत्व पर जोर देते हुए कहां कि, फिलहाल केरल में चिंता की कोई बात नही है और राज्य में कोई क्लस्टर नहीं है। मंत्री ने बताया, ‘केरल में चिंता की कोई जरूरत नहीं है, पर हमें सतर्क रहेने की जरूरत है। क्योंकि बाकी के अन्य राज्यों में कोरोना के मामलों की संख्या फिर बढ़ते जा रही है। जिसके बाद हमने सभी जिलों के हालात पर पैनी नजर रखने के निर्देश दिए है। 


पाठकों की राय (0)

इस खबर पर अभी कोई कमेंट नहीं है। पहले आप लिखें!

अपनी प्रतिक्रिया दें