N
डेस्क रिपोर्टर
नई दिल्ली, न्यूज वर्ल्ड डेस्क। दिन पर दिन गर्मी बढ़ते जा रही है और लोग इससे बेहाल होते जा रहे है। चिलचिलाती हुई धूप और गर्म हवा लोगों की परेशानी बढ़ा रही है। सोमवार यानी 25 अप्रैल की शाम को दिल्ली के कुछ इलाकों में बूंदाबांदी के साथ तेज हवा चली। जिससे दिल्ली के लोगों को कुछ राहत मिली है।
भारतीय मौसम विभाग ने बताया कि, आने वाले 2 से 3 दिनों में दिल्ली में इसी तरह गर्मी होते रहेगी। यहां तापमापन 40 डिग्री सेल्सियस से ज्यादा रहने की संभवना जताई गई है। इसके साथ ही मौसम विभाग ने यह भी कहा है कि, 26 अप्रैल से 28 अप्रैल तक दिल्ली और इसके आस-पास के हिस्सों में आसामन में बादल नहीं छाए रहेंगे, जिसके कारण धूप और गर्मी तेज रहेगी। वहीं हरियाणा, उत्तर प्रदेश, पंजाब का भ् मौसम गर्म रहेगा। इसके साथ ही लू चलने का भी अनुमान लगाया गया है। .
मौसम विभाग ने बताया कि, अगले 24 घंटे के बीच मेघालय, असम और अरुणाचल प्रदेश में अलग-अलग स्थानों पर हल्की फुल्की बारिश हो सकती है। तो पूर्वोत्तर भारत, केरल, सिक्किम, दक्षिण तटीय कर्नाटक और आंतरिक तमिलनाडु के अलग-अलग इलाकों में हल्की बारिश हो सकती है। अंडमान और निकोबार द्वीप समूह, दक्षिण मध्य महाराष्ट्र, आंध्र प्रदेश के उत्तरी तट, मराठवाड़ा और पश्चिमी हिमालय पर भी बारिश होने की संभावना है। वहीं, बिहार, उत्तरी मध्य महाराष्ट्र, गुजरात, झारखंड, राजस्थान, आंतरिक ओडिशा और दक्षिण उत्तर प्रदेश में लू की स्थिति बन सकती है।
पाठकों की राय (0)
इस खबर पर अभी कोई कमेंट नहीं है। पहले आप लिखें!

