N
डेस्क रिपोर्टर
नई दिल्ली, न्यूज़ वर्ल्ड डेस्क। वायु सेना के विंग कमांडर अभिनंदरन वर्धमान को उनके अदम्य साहस के लिए आज वीर चक्र से सम्मानित किया गया। यह अवार्ड उन्हें राष्ट्रपति रामनाथ कोविंद ने प्रदान किया है। इसके अलावा अन्य वीरों को भी सम्मानित किया गया। राष्ट्रपति भवन में आयोजित अलंकरण समारोह में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह भी शामिल हुए।
इन वीरों को किया सम्मानति
कोर ऑफ इंजीनियर्स के सैपर प्रकाश जाधव को जम्मू-कश्मीर में एक ऑपरेशन में आतंकवादियों को मार गिराने पर मरणोपरांत कीर्ति चक्र से सम्मानित किया गया। राष्ट्रपति ने उनकी पत्नी और मां को यह पुरस्कार सौंपा। मेजर विभूति शंकर ढ़ौंडियाल को मरणोपरांत शौर्य चक्र से सम्मानित किया गया। उन्होंने आतंकी ऑपरेशन में 5 आतंकियों को मौत के घाट उतारा था। उनकी पत्नी लेफ्टिनेंट नितिका कौल और मां ने राष्ट्रपति कोविंद से पुरस्कार ग्रहण किया। जम्मू-कश्मीर में एक आतंकी ऑपरेशन के दौरान ए++ श्रैणी के आतंकवादियों को मारने पर नायब सूबेदार सोमबीर को मरोपरांत शौर्य चक्र से सम्मानित किया गया।
जानिए जाबांज अभिनंदन के बारें में
14 फरवरी 2019 को जम्मू-कश्मीर के पुलवामा में CRPF के काफिले पर हुए आतंकी हमले में 40 जवान शहीद हुए थे। इस घटना को लेकर देशवासियों में बहुत आक्रोश था। 14 दिनों के बाद 26 फरवरी को भारतीय सेना के 12 मिराज विमानों ने LOC के अंदर गुसकर एयरस्ट्राइक कि थी। आतंकीयों के ठिकानों पर हमला किया था। जिसमें की 350 आतंकी मारे गए थे। इस घटना से बौखला कर पाकिस्तान की वायुसेना ने हमला कर दिया और भारती की सीमा में घुसने की कोशिश की थी। उन्हें खदेड़ने में विंग कमांडर अभिनंदन ने मिग-21 से उड़ान भरी और उन्हें खदेड़ दिया। हालांकि उनका विमान क्रैश होकर पाकिस्तान में गिर गया था। उसके बाद पाकिस्तानी सेना ने उन्हें गिरफ्तार कर लिया। भारत के दवाब के चलते उन्हें रिहा कर दिया गया।
तीसरा सबसे बड़ा सैन्य पुरस्कार
वीर चक्र तीसरा सबसे बड़ा भारतीय युद्वकालीन सैन्य वीरता पुरस्कार है। यह युद्व के दौरान अदम्य साहस और वीरता के साथ दुश्मन का सामना करने पर प्रदान किया जाता है।
पाठकों की राय (0)
इस खबर पर अभी कोई कमेंट नहीं है। पहले आप लिखें!

