नई दिल्ली, न्यूज़ वर्ल्ड डेस्क। राष्ट्रीय परिवार स्वास्थ्य सर्वे (एनएफएचएस) ने शुक्रवार को अपनी पांचवी रिपोर्ट जारी की। इसके मुताबिक देश में 11 राज्य और केंद्र शासित प्रदेशों में पुरुष के मुकाबले महिलाओं के ज्यादा सेक्स पार्टनर है। यानी सर्वे में यह दावा किया गया है कि महिलाएं पुरुष के मुकाबले ज्यादा अवैध संबंध बनाती है। हालांकि इसमें पुरुषों को भी क्लीन चिट नहीं दी गई है। ओवरऑल 4% पुरुषों का ऐसी महिलाओं के साथ यौन संबंध पाया गया जो ना तो उनकी लाइफ पार्टनर है और ना ही लिव इन पार्टनर।
एक-एक लाख महिला और पुरुष के बीच हुआ सर्वे
ओवरऑल आंकड़े की ही बात करें तो इस मामले में महिलाओं का आंकड़ा 5% जबकि पुरुषों का 4% है। यह आंकड़ा 2019 से 21 तक का हैं। सर्वे 28 राज्यों और 8 केंद्र शासित प्रदेशों के 707 जिलों में किया गया। सर्वे राजस्थान, हरियाणा, चंडीगढ़, जम्मू-कश्मीर, लद्दाख, मध्य प्रदेश, असम, केरल, लक्षद्वीप, पांडुचेरी और तमिलनाडु के 1 लाख महिलाओं और एक लाख पुरुषों के बीच किया गया। सभी राज्यों में से राजस्थान टॉप पर है। जहां पुरुषों की 1.8% सेक्स पार्टनर की तुलना में महिलाओं के लगभग 3.1% सेक्स पाटनर है।
राज्यों के आंकड़े
मध्य प्रदेश में महिलाओं के 2.5 और पुरुषों के 1.6 सेक्स पाटनर है। केरल में महिलाओं के 1.4 और पुरुषों के 1.0, जम्मू कश्मीर में महिलाओं के 1.5 और पुरुषों के 1.1, हरियाणा में यह अंतर 1.1 और 1.5 का है। यानी महिलाओं के 1.88 सेक्स पार्टनर है और पुरुषों की 1.5 सेक्स पार्टनर हैं, वहीं असम में यह आंकड़ा 2.1 और 1.8 का है। यानी यहां महिलाओं के 2.1 जबकि पुरुषों के 1.8 सेक्स पार्टनर है।
एमपी में महिलाएं भी पुरुषों से आगे
मध्यप्रदेश की महिलाएं भी पुरुषों के मुकाबले ज्यादा बेवफा हैं, यह हम नहीं बल्कि नेशनल फैमिली हेल्थ सर्वे की ताजा रिपोर्ट बता रही है। देशभर में किए इस सर्वे में जब मध्यप्रदेश के आंकड़ों को खंगाला तो पता चला कि यहां पूरी जिंदगी में एक महिला ओवरऑल 2.5 मर्दों से सेक्सुअल रिलेशन बनाती है, जबकि मध्यप्रदेश का पुरुष अपनी पूरी जिंदगी में ओवरऑल 1.6 महिलाओं से संबंध बनाता है। सर्वे में और भी ऐसे चौंकाने वाली जानकारी है जो महिलाओं पुरुष के भेद खोल रही है। अपने पार्टनर से बेवफाई के मामले में राजस्थान की महिलाएं सबसे आगे हैं। यहां 100 पुरुषों में दो ऐसे हैं जो पार्टनर के अलावा किसी और से भी सेक्सुअल रिलेशन बनाते हैं, जबकि 100 में से 3 महिलाएं अपने पति के अलावा गैर मर्द से रिश्ता बनाती है।
देश की जनसंख्या दर नियंत्रित
बता दे कि अभी 3 महीने पहले मई में एनएफएचएस ने जनसंख्या का डाटा जारी किया था। इसके मुताबिक देश में जनसंख्या दर नियंत्रित पाई गई थी। अब एक महिला पर औसत 2 बच्चे हैं, जबकि पिछले सर्वे (साल 2015-16) में हर महिला पर औसत 2.2 बच्चे थे। सर्वे में यह भी बताया गया कि 96% परिवार पीने के पानी के बेहतर स्रोतों का उपयोग करते हैं। 69% परिवार के पास बेहतर स्वच्छता सुविधा है।
पाठकों की राय (0)
इस खबर पर अभी कोई कमेंट नहीं है। पहले आप लिखें!

