N
डेस्क रिपोर्टर
नई दिल्ली, न्यूज वर्ल्ड डेस्क। देश के कई राज्यों में एक बार फिर कोरोना के मामले बढ़ते जा रहे है। इसी बीच उत्तर प्रदेश में कोरोना के बढ़ते हुए मामलों को देखते हुए योगी सरकार ने एक बड़ा कदम उठाया है। बतादें कि एक बार फिर योगी सरकार ने राजधानी दिल्ली से सटे गाजियाबाद और गौतमबुद्धनगर के साथ साथ बुलंदशहर, हापुड़, बागपत, मेरठ और लखनऊ में सार्वजनिक स्थानों पर फेस मास्क पहनना अनिवार्य किया है। वहीं मामलों पर काबू पाने के लिए मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने अधिकारियों को कोविड प्रोटोकॉल पर ध्यान देने की बात कही है। सरकार के ये कदम उठाने के पीछे कोरोना की चौथी लहर को रोकना है।
यूपी सरकार की ओर से जारी हुए आदेशों के अनुसार, दिल्ली-एनसीआर से जुड़े यूपी के सभी जिलों के साथ साथ राजधानी लखनऊ में भी फिर से फेस मास्क पहना जरूरी हो गया है।
राजधानी दिल्ली में लगातार कोरोना के मामले बढ़ते जा रहे है। जिसका सबसे ज्यादा असर गाजियाबाद और गौतम बुद्ध नगर में नजर आ रहा है।
वहीं यूपी में बीते 24 घंटों में कोरोना के 115 नए मामले सामने आए। जिसमे 29 लोग इससे ठीक हुए।
पाठकों की राय (0)
इस खबर पर अभी कोई कमेंट नहीं है। पहले आप लिखें!

