N
डेस्क रिपोर्टर
मुंबई, न्यूज़ वर्ल्ड डेस्क। मुंबई पुलिस मुकेश अंबानी के घर एंटीलिया का पता पूछने वाले दो संदिग्धों की तलाश कर रही है। इस मामले में मुंबई पुलिस ने एक शख्स को हिरासत में भी लिया है, साथ ही मुकेश अंबानी के घर एंटीलिया के पास सुरक्षा को बढ़ा दिया है।
टेक्सी ड्राइवर ने दी थी जानकारी
दरअसल, मुंबई पुलिस कंट्रोल रूम को एक टैक्सी ड्राइवर का फोन आया था की दो लोग उससे एंटीलिया की लोकेशन के बारे में पूछ रहे थे। जो दो लोग पता पूछ रहे थे उनके हाथ में बैग था और जिस वैगनआर गाडी में संदिग्ध सवार थे उसे पुलिस ने खोज निकाला है। जिस व्यक्ति से पता पूछा गया था वह गुजराती टैक्सी ड्राइवर था। वह टूरिस्ट टैक्सी चलाता है। मुंबई पुलिस मामले की जांच मेें जुट गई है। डीसीपी और बाकी के वरिष्ठ अधिकारी इस मामले को मॉनिटर कर रहे है।
उर्दू में बात कर रहे संदिग्ध
टैक्सी चालक ने पुलिस कंट्रोल रूप को सूचना दी थी कि 1 दाढ़ी वाले व्यक्ति ने किला कोर्ट के सामने उससे एंटीलिया का पता पूछा था। जिस संदिग्ध ने पता पूछा था वो सिल्वर कलर की वैगनआर कार में था। उसकी दाढ़ी बड़ी थी और वो दोनों लोग उर्दू में बात कर रहे थे, साथ ही उनके पास बैग था। पुलिय ने उस इलाके की सीसीटीवी फुटेल मंगवाए है और चारों तरफ नाकाबंदी कर दी है। प्रारंभिक जांच में पुलिस को किसी प्रकार का संदिगध नही मिला है।
फरवरी में भी एंटीलिया के बाहर विस्फोटक से लदी एसयूवी मिली थी
आपकों याद होगा कि इसी साल फरवरी में एंटीलिया के बाहर से विस्फोटक से लदी एक एसयूवी बरामद हुई थी। एसयूवी में 20 जिलेटिन की छड़े और एक धमकीभरी चिट्ठी मिली थी। जिनका इस्तेमाल विस्फोट के लिए किया जाता है।
पाठकों की राय (0)
इस खबर पर अभी कोई कमेंट नहीं है। पहले आप लिखें!

