
डेस्क रिपोर्टर
News World Deskदिल्ली, न्यूज वर्ल्ड डेस्क। राजधानी दिल्ली और उसके आसपास के इलाकों में हवाओं में प्रदूषण अच्छा खासा देखने को मिलता है, जो की बहुत ही ख़तरनाक है। जिस तरीके से प्रदूषण बढ़ता जा रहा है वो बिल्कुल सेहत के लिए अच्छा नहीं है। इस बढ़ते हुए वायु प्रदूषण से काफी लोग बीमार पड़ने लगे हैं। चाहे वो गले में इंफेक्शन हो या सर्दी-ज़ुकाम। लोगो में अब ये आम संक्रमण बन गया है।
दिवाली की बात करें तो दिल्ली एनसीआर में पटाखों पर रोक लगी थी, लेकिन इसके बाद भी कई लोगो ने पटाखों की जमकर आतिशबाजी की। इसका नतीजा ये निकला कि आज पूरे दिल्ली एनसीआर में हवाओं में काफी प्रदूषण देखने को मिल रहा है।
प्रदूषण से पड़ रहा लोगो की सेहत पर असर
प्रदूषण दिन पर दिन बढ़ते जा रहा है और इसका असर लोगों की सेहत पर हो रहा है। इसका सबसे ज्यादा असर बच्चों की सेहत पर हो रहा है। कुछ वक्त पहले हुए सर्वे में देखा गया था कि शहरों में बढ़ते प्रदूषण के कारण बच्चों को सांस को लेकर काफी दिक्कतें आ रही हैं। बच्चों का शरीर थोड़ा नाजुक होता है, इसलिए उनका ख़ास तौर पर ख़्याल रखना जरूरी होता है।
बच्चों को हो रही सांस संबंधी बीमारियों
सर्दियां शुरू हो चुकी है और दिल्ली की हवाओं में प्रदूषण हर साल की तरह एक बार फिर बढ़ना शुरू हो गई है। कुछ समय पहले हुए सर्वे में पाया गया था कि 75% बच्चों को सांस लेने में दिक्कत हो रही हैं। इससे पहले भी हमने शिशुओं और बच्चों को बुरी हवा की क्वॉलिटी से बीमार पड़ता हुआ देखा है। बीते पांच सालों में मीटर्ड डोज़ इनहेलेशन, नेबुलाइज़र और ड्राई पाउडर इनहेलेशन जैसे कई इनहेलेशन थेरेपी के इस्तमाल में लगातार वृद्धि हुई है। बार-बार खांसी होना और सांस संबंधी लक्षणों के कारण कई सारे बच्चों को इनहेलेशन थेरेपी दी जाती है।
जानिए प्रदूषण से बच्चों को कैसे बचा सकते है
बाहर जाने से पहले मास्क पहनाएं
कोरोना महामारी के समय से हम सभी लोग जब भी घर से निकलते है तो मास्क लगा कर ही बाहर जाते है, लेकिन हवाओं में प्रदूषण के बाद बच्चों को N95 के मास्क ज़रूर पहनाएं। और मास्क के बिना बच्चो को घर से बाहर न जाने दें।
जितना कम हो सके बच्चों को बाहर निकाले
जिस तरह प्रदूषण बढ़ रहा है। तो इस दौरान छोटे बच्चों और घर के बुज़ुर्गों को बिना काम के घर से बाहर कम ही निकलना चाहिए। साथ ही नवजात बच्चों को बाहर ले कर जाने से थोड़ा बचें। बड़े बच्चों को मास्क के बिना बाहर न जाने दें।
पाठकों की राय (0)
इस खबर पर अभी कोई कमेंट नहीं है। पहले आप लिखें!

