मंगलवार, 16 जून 2026
Logo
News World Special

ईसाई धर्म के सर्वोच्च नेता पोप फ्रांसिस से मिलने पहुंचे पीएम मोदी

अभी-अभी0 व्यूज4 मिनट पढ़ाई
ईसाई धर्म के सर्वोच्च नेता पोप फ्रांसिस से मिलने पहुंचे पीएम मोदी
News World Desk
डेस्क रिपोर्टर
News World Desk
16वीं जी20 शिखर सम्मेलन में भाग लेने इटली के दौरे पर गए प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी आज वेटिकन सिटी में ईसाई धर्म के सर्वोच्च नेता पोप फ्रांसिस से मुलाकात कर रहे हैं। यह मुलाकात 30 मिनट की होने वाली है। उम्मीद की जा रही है कि इस दौरोन कोविड-19 जैसे मामलों के संबंध में वैश्विक परिदृश्य पर चर्चा हो सकती है। इससे पहले प्रधानमंत्री के कार्यक्रमों की जानकारी देते हुए विदेश सचिव हर्ष वर्धन श्रृंगला ने शुक्रवार को बताया कि प्रधानमंत्री मोदी पहले पोप फ्रांसिस से व्यक्तिगत रूप से मुलाकात करेंगे और उसके कुछ देर बाद प्रतिनिधिमंडल स्तर की वार्ता होगी। श्रृंगला ने आगे बताया कि वेटिकन ने इस वार्ता के लिए कोई एजेंडा तय नहीं किया है। मेरा मानना है कि पंरपरा है कि जब पोप फ्रांसिस से चर्चा होती है तो कोई एजेंडा नहीं होता और हम इसका सम्मान करते हैं। मैं आश्वस्त हूं कि इस दौरान आम तौर पर वैश्विक परिदृश्य और उन मुद्दों को लेकर जो हमारे लिए महत्वपूर्ण है चर्चा में शामिल होंगे। 

पाठकों की राय (0)

इस खबर पर अभी कोई कमेंट नहीं है। पहले आप लिखें!

अपनी प्रतिक्रिया दें