गुरुवार, 16 अप्रैल 2026
Logo
News World Special

आरएसएस: मानवाधिकार पर दोहरे मानदंड अपना रहा संयुक्त राष्ट्र

अभी-अभी0 व्यूज4 मिनट पढ़ाई
आरएसएस: मानवाधिकार पर दोहरे मानदंड अपना रहा संयुक्त राष्ट्र
N
डेस्क रिपोर्टर
पिछले दिनों बांग्लादेश में हिंदुओं पर हुए हमले पर आरएसएस का बयान सामने आया है। कर्नाटक के धारवाड़ में राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ की अखिल भारतीय कार्यकारी समिति की तीन दिवसीय बैठक में हिंदुओं पर हुए हमले को साजिश करार दिया गया। आरएसएस का कहना है कि बांग्लादेश में अल्पसंख्यकों का सफाया और उन्हें बेदखल करने की कोशिश की जा रही है। हिंदुओं पर हमला एक सोची-समझी साजिश के तहत किया गया था। जानबूझ कर फर्जी खबरें चलाई गईं और धार्मिक संघर्ष पैदा किया गया था। आरएसएस ने संयुक्त राष्ट्र व मानवाधिकार आयोग पर दोहरे मानदंड अपनाने का आरोप लगाया। आरएसएस का कहना है कि बांग्लादेश में हिंदुओं पर हुए हमले पर यूएन चुप रहा। 

पाठकों की राय (0)

इस खबर पर अभी कोई कमेंट नहीं है। पहले आप लिखें!

अपनी प्रतिक्रिया दें