शुक्रवार, 13 मार्च 2026
Logo
Technology
मोबाइल-टीवी का काम खत्म! सोचने भर से हो जाएगा काम, हाथ-पैर चलाने का काम खत्म
अभी-अभी 0 व्यूज 4 मिनट पढ़ाई
मोबाइल-टीवी का काम खत्म! सोचने भर से हो जाएगा काम, हाथ-पैर चलाने का काम खत्म

मोबाइल-टीवी का काम खत्म! सोचने भर से हो जाएगा काम, हाथ-पैर चलाने का काम खत्म

News World Desk
डेस्क रिपोर्टर
News World Desk

चमत्कार सुनने को मिलता है, लेकिन Elon Musk ने चमत्कार करके दिखाया है। जी हां, एलन मस्क ने एक ऐसा इंसान बनाया है, जिसके सोचने भर से सारे काम हो जाते हैं। हम बात कर रहे हैं, न्यूरालिंक चिप की, जिसे एक इंसान के दिमाग में फिट किया गया है। न्यूरालिंक चिप वाले इस इंसान ने लाइव डेमो करके दिखाया है, जहां ऑनलाइन शतरंज खेला जा सकता है।

न्यूरालिंक चिप फिट करना है आसान

रायटर्स की रिपोर्ट की मानें, तो 29 साल का एक मरीज, जो दुर्घटना में कंधे के नीचे लकवाग्रस्त हो गया था, उसने अपने लैपटॉप पर शतरंज खेलकर लाइव डेमो दिखाया है। यह शख्स न्यूरालिंक डिवाइस का यूज करके कर्सर घुमाकर दिखाया। मस्क ने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म एक्स पर स्ट्रीम किए गए वीडियो शेयर करके बताया की न्यूरलिंक चिप को दिमाग में फिट करने की सर्जरी बेहद आसान थी। वही चिप लगाने के बाद शख्स की एक दिन में अस्पताल से छुट्टी कर दी गई।

प्रयोग में मिल थी कुछ खामियां

रिपोर्ट में बताया गया कि न्यूरालिंक चिप लगाने के फायदे और नुकसान की जांच की जा रही है। ऐसे में इस सख्स को विशेषज्ञों की देखरेख में रखा गया है। पिछले माह एलन मस्क के न्यूरालिंक में जानवरों पर किए गए प्रयोग में कुछ खामियां मिली थीं। हालांकि हकीकत यह है कि अभी यह टेस्ट शुरुआती दौर में हैं। हालांकि अगर प्रयोग कई तरह की जांच के बाद पूरी तरह से सही पाया जाता है, तो यह आने वाले दिनों में गैजेट्स की दुनिया में बड़े बदलाव ला सकता है।

पाठकों की राय (0)

इस खबर पर अभी कोई कमेंट नहीं है। पहले आप लिखें!

अपनी प्रतिक्रिया दें