Friday , May , 03 , 2024

पूर्व विधायक हरिवल्लभ शुक्ला समेत 100 से अधिक कांग्रेसी कार्यकर्ता बीजेपी में हुए शामिल, सीएम बोले - भाजपा को विश्व की सबसे बड़ी पार्टी बनाना है

पूर्व विधायक हरिवल्लभ शुक्ला समेत 100 से अधिक कांग्रेसी कार्यकर्ता बीजेपी में हुए शामिल, सीएम बोले - भाजपा को विश्व की सबसे बड़ी पार्टी बनाना है

भोपाल। कांग्रेस के झटकों का सफर खत्म हो ही नहीं रहा है। एक के बाद एक लग रहे झटकों में कांग्रेस को आज फिर अपने कई नेता खोने पड़े हैं। कांग्रेस से पूर्व विधायक हरिवल्लभ शुक्ला ने आज बीजेपी का दामन थाम लिया है। भोपाल स्थित बीजेपी प्रदेश कार्यालय में सीएम मोहन यादव ने भाजपा की सदस्यता दिलाई है। 


इस मौके पर मुख्यमंत्री डा. मोहन यादव ने कहा कि भाजपा को विश्व की सबसे बड़ी पार्टी बनाना है। जो लोग देश और प्रदेश की सच्चे मन से सेवा करना चाहते हैं, भाजपा में उनका स्वागत है। लोकतंत्र में राजनीति बीजेपी पार्टी करती है। परिवारवाद केवल कांग्रेस में दिखता है। उन्होंने कहा कि प्रथम चरण का मतदान हुआ है, सभी जगह से अनुकूल परिणाम आएंगे। मोदी सरकार बनने जा रही है। मप्र में छिंदवाड़ा सहित सभी 29 सीटों में कमल खिलेगा। इस मौके पर उन्होंने कमल नाथ पर तंज कसा और बोले कि पहली बार बड़े महाराज अपने घर से निकल कर अपने मतदाताओं के बीच हाथ जोड़कर वोट मांगने निकले हैं। उनका छिंदवाड़ा माडल कितना खोखला है, सबने देखा है।


100 कार्यकर्ता भी शामिल 

लगातार बागी हो रहे कांग्रेसियों के इस सिलसिले में एक और किस्सा आज जुड़ गया है। शिवपुरी की पोहरी विधानसभा से विधायक रह चुके हरिवल्लभ शुक्ला ने आज कांग्रेस का दामन छोड़ बीजोपी की शरण ले ली है। इतना ही नहीं आज कांग्रेस के और भी कई मंत्री और नेताओं ने भाजपा की सदस्यता ले ली है। वहीं दतिया से 100 कार्यकर्ताओं ने भी बाजपा का दामन थाम लिया है। इन सभी को प्रदेश भाजपा कार्यालय में एमपी के सीएम मोहन यादव ने सदस्यता दिलाई है। गौरव शर्मा, कांग्रेस सोशल मीडिया के प्रदेश उपाध्यक्ष, संदेश गर्ग कमलनाथ के करीबी, कमल सिंह रघुवंशी प्रदेश महासचिव कांग्रेस, आलोक शुक्ला कांग्रेस जिला महामंत्री ने भी आज भाजपा का दामन थाम लिया है। आपको बता दें हरिवल्लभ शुक्ला ने 2004 में सिंधिया के खिलाफ चुनाव लड़ा था। जिसमें वे हार गए थे।

News World Desk

News World Desk

desk@newsworld.com

Comments

Add Comment