N
डेस्क रिपोर्टर
डिंडौरी जिला मुख्यालय से जबलपुर मार्ग पर कॉलेज के आगे सोमवार की सुबह ट्रैवलर वाहन की टक्कर से बाइक सवार दो युवक गंभीर रूप से घायल हो गए। दोनों को इलाज के लिए जिला अस्पताल लाया गया। उल्लेख है कि रविवार की शाम ट्रक और डंपर में जोरदार भिड़ंत हो गई थी, जिसमें एक गंभीर रूप से घायल हो गया था। कोतवाली पुलिस ने डंपर चालक के खिलाफ अपराध भी दर्ज किया है। पिछले दो दिन में इस स्थान पर दूसरा हादसा हुआ है। जानकारी के अनुसार जबलपुर की ओर जा रहे बाइक सवार को सुबह लगभग 11 बजे एक ट्रैवलर वाहन ने पहले टक्कर मारी और फिर फरार हो गया। घायल बाइक सवारों को लोगों की मदद से जिला अस्पताल लाया गया। बताया गया कि मोटरसाइकिल सवार दो युवकों को ट्रैवलर वाहन ने जोरदार टक्कर मार दी और मौके से फरार हो गया, जिसे शाहपुर पुलिस ने पकड़ लिया जाना बताया जा रहा है।

पाठकों की राय (0)
इस खबर पर अभी कोई कमेंट नहीं है। पहले आप लिखें!