N
डेस्क रिपोर्टर
बगदाद, न्यूज वर्ल्ड डेस्क। रविवार के दिन इराक के प्रधानमंत्री मुस्तफा अल-कदीमी के घर पर ड्रोन से हमला हुआ। जिसमे वो बाल-बाल बच गए। इराकी सेना ने जानकारी दी कि आज सुबह बगदाद में पीएम आवास को निशाना बनाया गया और वहां विस्फोटकों से लदे एक ड्रोन को फेक दिया। यह हमला प्रधानमंत्री मुस्तफा अल-कदीमी की हत्या करने के लिए किया गया था। इस हमलें में प्रधानमंत्री की सुरक्षा कर रहे 6 लोग घायल हो गए।
बता दें कि अभी किसी भी गुट ने बगदाद के ग्रीन जोन में स्थित प्रधानमंत्री आवास पर हुए हमले की जिम्मेदारी नहीं ली है। जहां पर हमला हुआ उस जोन में कई सारी सरकारी इमारतें और विदेशी दूतावास बने हुए हैं। प्रधानमंत्री मुस्तफा अल-कदीमी के ऑफिशियल ट्विटर अकाउंट पर बताया गया है कि प्रधानमंत्री सुरक्षित हैं। लोगों को घबराने की अब जरूरत नहीं है।
सूत्रों के मुताबिक, दो सरकारी अधिकारियों ने जानकारी दी कि प्रधानमंत्री कदीमी के घर पर यह हमला हुआ है, पर पीएम रेसिडेंस के बाहर खड़े सुरक्षा में तैनात 6 मेंबर्स घायल हो गए है।
इराक के प्रधानमंत्री निवास पर यह हमला ऐसे वक्त पर हुआ है, जब देश में पिछले महीने ही हुए संसदीय चुनाव में धांधली के आरोप लगाए गए थे। शुक्रवार को बगदाद के ग्रीन जोन एरिया के बाहर डेरा डाले कुछ ईरान समर्थक और वहा की पुलिस के बीच झगड़ा हो गया था। झगड़े के वक्त एक प्रदर्शनकारी की मौत हो गई और इसमें कई लोग घायल हो गए। इसमें ज्यादातर लोग इराकी सुरक्षा बलों के सदस्य थे।
पाठकों की राय (0)
इस खबर पर अभी कोई कमेंट नहीं है। पहले आप लिखें!

