
डेस्क रिपोर्टर
News World Deskन्यूयॉर्क, न्यूज़ वर्ल्ड डेस्क। कोरोना वायरस के नए वैरिएंट ओमिक्रॉन के अब तक दुनिया भर में कम से कम 30 देशों में 375 मामले सामने आ चुके हैं। कोरोना के डेल्टा से भी अधिक खतरनाक और संक्रामक माने जा रहे इस वैरीअंट ने अमेरिका में भी दस्तक दे दी है। वह कैलिफोर्निया में 2 मरीज में ओमिक्रॉन की पुष्टि हुई है। दक्षिण अफ्रीका में इसकी संख्या एक ही दिन में दोगुनी हो गई है। अब वहां 183 संक्रमित है।
अमेरिका में 2 केस मिलने के बाद सरकार पर दबाव बढ़ गया है कि वह बिना वैक्सीन वाले लोगों पर प्रतिबंध लगाए, ताकि एक तय संख्या से ज्यादा अनवैक्सीनेटेड लोग एक जगह जमा ना हो पाए। वहीं अमेरिकी चिकित्सकों ने चेतावनी दी है कि अभी से यह मान लेना जल्दबाजी होगी कि ओमिक्रॉन हल्की बीमारी देगा। उन्होंने कहा कि फिलहाल ओमिक्रॉन के असली प्रभाव की सही जानकारी देना मुश्किल है। अभी युवा आबादी इससे संक्रमित हो रही है, जो वायरस से लड़ने में सक्षम है। ऐसे में यह बड़े लोगों, बच्चों और बीमार लोगों पर क्या असर डालेगा इसके बारे में अभी कोई जानकारी नहीं है।
अमेरिकी मेडिकल काउंसिल ने कहा कि ओमिक्रॉन को लेकर सतर्कता जरूरी है। इस वायरस के प्रभाव पर शोध हो रहा है। काउंसिल के अध्यक्ष डॉ रॉबर्ट मिलर ने कहा कि हम वायरस के असर पर तेजी से शोध कर रहे हैं और इस बात का पता जल्दी चल जाएगा कि ओमिक्रॉन एंटीबॉडी वाले लोगों को संक्रमित कर पाता है या नहीं। वहीं पश्चिमी अफ्रीकी देश नाइजीरिया में भी कोरोना के ओमिक्रॉन वैरिएंट का पहला केस मिला है। नाइजीरिया के सेंटर फॉर डिजीज कंट्रोल के प्रमुख इफेडायो आदेतिफा ने बताया कि देश में कांटेक्ट ट्रेसिंग बढ़ा दी गई है।
ब्रिटेन सरकार ने 11.4 करोड़ टीके खरीदें
ओमिक्रॉन वैरीअंट के खतरे के बीच ब्रिटेन सरकार ने फाइजर, बायोएनटेक और मॉडर्न से 11.4 करोड वैक्सीन डोज खरीदने का ऐलान किया है। सरकार वैक्सीनेशन ड्राइवर को बढ़ाने पर जोर दे रही है। सरकार ने मॉडर्न वैक्सीन के छह करोड़ डोज और फाइजर बायो एंटी के 5.4 करोड़ शार्ट आर्डर किए हैं। ब्रिटेन ने अगले 2 महीने में 18 साल से ऊपर के सभी लोगों को तीसरा डोज देने का टारगेट रखा गया है।
पाठकों की राय (0)
इस खबर पर अभी कोई कमेंट नहीं है। पहले आप लिखें!

