मंगलवार, 10 मार्च 2026
Logo
International
हांगकांग हुआ कोरोना फ्री, टूरिस्ट करवा रहे एडवांस बुकिंग
अभी-अभी 0 व्यूज 4 मिनट पढ़ाई
हांगकांग हुआ कोरोना से फ्री, लोगों ने कराई महीनाें की एडवांस बुकिंग

हांगकांग हुआ कोरोना से फ्री, लोगों ने कराई महीनाें की एडवांस बुकिंग

N
डेस्क रिपोर्टर
हांगकांग,न्यूज वर्ल्ड डेस्क। हांगकांग में कोरोना की जीराे नीति सफलता के चलते गर्मियों से कोरोना संक्रमण का काेई एक भी मामला  सामने नहीं आया है। अब लाेग आउटिंग के लिए बाहर निकल रहे हैं। हांगकांग के बड़े हाेटल-रेस्टोरेंट में महीनाें तक की एडवांस बुकिंग हाे गई है।

बतादें कि,  इस साल एशिया का बेस्ट रेस्टोरेंट और विश्व  के टाॅप 10 रेस्टोरेंट में शामिल चेयरमैन रेस्टोरेंट साल के अंत तक के लिए बुक हो गया है। फिलहाल जनवरी कि बुकिंग अभी बंद है।

फ्रेंच रेस्टोरेंट लुइस में इस साल, अब 6 लाेगाें की काेई टेबल उपलब्ध नहीं है। रेस्टोरेंट मैंनेजमेंट प्लेटफाॅर्म सेवन रूम्स कि माने तो सितंबर में हुए रिजर्वेंशन, काेराेना से पहले के दाे साल इसी महीने के रिजर्वेशन से लगभग 250 फीसदी ज्यादा हैं। सिंगापुर की बात करे तो वहा आरक्षण कि अवधि में 76% बढ़त आई हैं। जिया हाेटल समूह के सीनियर एडवायजर एलन लाे ने बताया कि, इस बार लाेग 6 महीने के बाद तक की  बुकिंग के लिए एडवांस पेय करने के लिए रेडी है।

इसका कारण बताया जा रहा है  कि  हांगकांग में अब काेराेना के मामले  पूरी तरह से नियंत्रण है। जून से ही काेराेना के इक्का-दुक्का ही  मामले सामने आए है जिससे चिंता कम हो गई है। दूसरी ओर देखा जाए तो स्थानीय लाेगाें के लिए अभी भी यात्रा पर अधिक पाबंदी लगी हुई है। काेराेना से पहले हांगकांग के लाेग चीन के अलावा बाली, सिंगापुर और जापान में छुट्टी मनाने जाते थे। अब जिन नीतियाें ने कोरोना को देश से बाहर रखा है, वही हांगकांग के निवासियाें काे देश के अंदर रखने में मदद कर रही हैं। ऐसे में लोग हाेटल-रेस्टोरेंट की और जा रहे हैं।

पाठकों की राय (0)

इस खबर पर अभी कोई कमेंट नहीं है। पहले आप लिखें!

अपनी प्रतिक्रिया दें