शनिवार, 07 मार्च 2026
Logo
International
‘भारत-पाक युद्ध रोका, पांच विमान गिरे थे!’ – ट्रंप ने फिर लिया भारत पाकिस्तान युद्ध रुकवाने का क्रेडिट
19 जुल, 2025 0 व्यूज 4 मिनट पढ़ाई
‘भारत-पाक युद्ध रोका, पांच विमान गिरे थे!’ – ट्रंप फिर लिया भारत पाकिस्तान युद्ध रुकवाने का क्रेडिट

‘भारत-पाक युद्ध रोका, पांच विमान गिरे थे!’ – ट्रंप फिर लिया भारत पाकिस्तान युद्ध रुकवाने का क्रेडिट

Sanju Suryawanshi
डेस्क रिपोर्टर
Sanju Suryawanshi

"भारत-पाक के बीच युद्ध जैसी स्थिति थी, पांच विमान गिराए जा चुके थे, हालात बेहद खतरनाक थे... लेकिन हमने युद्ध रुकवाया।" ये कोई आम बयान नहीं, बल्कि अमेरिका के पूर्व राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप का दावा है, जो उन्होंने एक डिनर पार्टी के दौरान रिपब्लिकन सांसदों के सामने दोहराया। उन्होंने फिर से कहा—"मोदी मेरे अच्छे दोस्त हैं, और हमने दोनों देशों को ट्रेड रुकवाने की धमकी देकर लड़ाई टाल दी।" ट्रंप अब तक 20 से ज्यादा बार इस सैन्य तनाव को शांत करने का क्रेडिट ले चुके हैं।


डोनाल्ड ट्रंप का दावा: हमने भारत-पाक युद्ध रुकवाया

अमेरिका के पूर्व राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप एक बार फिर चर्चा में हैं। उन्होंने हाल ही में एक डिनर पार्टी के दौरान कहा कि भारत और पाकिस्तान के बीच गंभीर सैन्य टकराव होने वाला था, जिसमें 5 विमान गिराए गए थे, हालांकि ये स्पष्ट नहीं है कि वो किस देश के थे।

ट्रंप ने कहा, "यह कोई मामूली युद्ध नहीं था। दोनों देश परमाणु संपन्न हैं। हालात बेहद खराब थे। हमने व्यापार बंद करने की चेतावनी देकर यह युद्ध रुकवाया। पीएम मोदी मेरे अच्छे दोस्त हैं और हम चाहते हैं कि दोनों देश ट्रेड करें, युद्ध नहीं।"


भारत का ऑपरेशन सिंदूर: एयरस्ट्राइक से दिया करारा जवाब

ट्रंप के इस बयान की पृष्ठभूमि में वह सैन्य घटना है जिसे भारत ने 'ऑपरेशन सिंदूर' नाम दिया। दरअसल, पहलगाम आतंकी हमले के बाद भारत ने जवाबी कार्रवाई करते हुए पाकिस्तान के अंदर एयरस्ट्राइक की थी। भारतीय वायुसेना ने पाक के रडार सिस्टम, एयर डिफेंस और हाई वैल्यू टारगेट्स को निशाना बनाया।


भारत का दावा है कि:

S-400 सुदर्शन मिसाइल सिस्टम से 300 किमी दूर उड़ रहे एक इलेक्ट्रॉनिक वारफेयर एयरक्राफ्ट को मार गिराया गया।

राफेल और सुखोई-30 लड़ाकू विमानों ने पाकिस्तानी एयरबेस के हैंगर को निशाना बनाया, जहां मेड इन चीन 'विंग लूंग ड्रोन' मौजूद थे और पूरी तरह तबाह हो गए।


पाकिस्तान का विरोधाभासी बयान

पाकिस्तान ने एक ओर जहां कहा कि उसने 5 भारतीय विमान गिराए, वहीं दूसरी ओर इस दावे का भारत ने सख्त खंडन किया। भारत ने साफ कहा कि हमारा कोई विमान नहीं गिरा। पाकिस्तान ने हालांकि यह स्वीकार किया कि उसके कुछ हवाई ठिकानों को निशाना बनाया गया।

पाठकों की राय (0)

इस खबर पर अभी कोई कमेंट नहीं है। पहले आप लिखें!

अपनी प्रतिक्रिया दें