
डेस्क रिपोर्टर
News World Deskकीव, न्यूज़ वर्ल्ड डेस्क। यूक्रेन सांसद लेसिया वैसिलेंकों ने सोमवार को दावा किया है कि सैनिकों के पीछे हटने के बाद यूक्रेन के कस्बों और शहरों में मिले नागरिकों के शव बर्बरता की कहानी को बयां कर रहे हैं। बूचा शहर में सड़कों पर शव पड़े पाए गए हैं। जिसमें कुछ के हाथ भी बंधे थे, तो कुछ को नजदीक से गोली मारी गई थी। उन्होंने बताया कि रूसी सैनिकों ने लूटपाट, रेप और हत्या की। 10 वर्ष की लड़कियों का वजाइनल और रेक्टल टियर मिला है।
उन्होंने ट्वीट कर लिखा कि महिलाओं के शरीर पर स्वास्तिक जैसे आकृति बनाने के निशान मिले हैं। वहीं कई शवों की हालत इतनी भयानक है जिन्हें प्रकाशित तक नहीं किया जा सकता है। यूक्रेन के अधिकारियों ने बताया कि क्षेत्र के कस्बों में 410 नागरिकों के शव मिले हैं। वही यूरोपियन संघ ने यूक्रेन में रूसी सेना द्वारा किए गए अत्याचारों की कड़े शब्दों में निंदा करते हुए कहा, बचा और अन्य यूक्रेनी शहरों में रूसी सैनिकों द्वारा किए गए नरसंहार अत्याचारों की सूची में अंकित किया जाएगा।
महिलाओं के साथ बलात्कार का अंदेशा
यूक्रेन के राष्ट्रपति के सलाहकार ओलेक्सी एरेस्टोविच ने सड़कों पर पड़े शव को एक भयावह मंजर बताते हुए दावा किया कि मारे जाने से पहले कुछ महिलाओं के साथ रेप किया गया और उसके बाद दोषियों ने उनके शव को जला दिया।
यूरोपियन संघ यूक्रेन भेजेगा जांच दल
यूरोपियन यूनियन कमीशन के प्रेसिडेंट उसुर्ला वॉर्न डेर लेयेन यूक्रेन के राष्ट्रपति जेलेन्स्की के साथ बात की, उन्होंने कहा कि यूरोपियन संघ पूरी तरह यूक्रेन के साथ है और दस्तावेजीकरण करने संयुक्त जांच दल भेजने के लिए तैयार है।
बाइडेन बोले - पुतिन वॉर क्रिमिनल है
इधर अमेरिकी राष्ट्रपति जो बिडेन ने एक बार फिर रूस के राष्ट्रपति पुतिन पर जोरदार हमला बोला है। उन्होंने पुतिन के खिलाफ वार क्रिमिनल ट्रायल चलाने की बात कही। बाइडेन ने बूचा नरसंहार का जिक्र कर कहा, मैने पहले कहा था कि पुतिन एक वॉर क्रिमिनल है। मेरी आलोचना हुई लेकिन पुतिन वार क्रिमिनल है। हम यूक्रेन को हथियार देना जारी रखेंगे। उन्होंने कहा कि रूस के यूक्रेन पर हमले को लेकर उनके ख़िलाफ़ और प्रतिबंध लगाने पर विचार किया जा रहा है।
पाठकों की राय (0)
इस खबर पर अभी कोई कमेंट नहीं है। पहले आप लिखें!

