N
डेस्क रिपोर्टर
वॉशिंगटन, न्यूज वर्ल्ड डेस्क। कोरोना का नया वेरिएंट 'ओमिक्रॉन' अब तक 57 देशों को अपनी चपेट में ले चुका है। World Health Organization ने अपने विकली रिपोर्ट में कहां कि, तकरीबन दो हफ्तों में ही यह नहा वेरिएंट 57 देशों तक जा पहुंचा है। ज्यादातर मामले उन लोगों में मिले हैं, जो विदेशों से लौट कर आ रहे हैं। तो वहीं, अमेरिका के लगभग 19 राज्यों में कोरोना का सुपर म्यूटेंट स्ट्रेन मौजूद है। अमेरिका में हर दिन कोरोना के करीब 100,000 नए मामले सामने आ रहे हैं। इस के साथ ही बायोएनटेक और फाइजर ने एक स्टडी कि है, जिसमे दावा किया गया है कि ओमिक्रॉन वेरिएंट को एंटी कोविड वैक्सीन खत्म करने में सफल है।
US में डेल्टा वेरिएंट के 99 प्रतिशत से भी ज्यादा मामले
वाइट हाउस में कोरोना की प्रेस कॉन्फ्रेंस के दौरान वालेंस्की ने बताया कि, संयुक्त राज्य में डेल्टा वेरिएंट के 99 प्रतिशत से भी ज्यादा मामले हैं। अब तक ओमिक्रॉन 19 राज्यों में दस्तक दे चुका है। अमेरिका में कोरोना की बूस्टर डोज की मांग दिन पर दिन बढ़तें जा रही है। जिस तरह ओमिक्रॉन लोगो को अपनी चपेट में लें रहा है उसके डर से अमेरिकी बड़ी संख्या में बूस्टर के लिए लाइनों में लग रहे हैं। एक दिन में यहां करीब 10 लाख लोगों ने बूस्टर डोज लगवाई है। वालेंस्की ने बताया, ‘फिलहाल अभी हम ओमिक्रॉन की गंभीरता को समझने की कोशिश कर रहे है साथ ही यह पता करने की कोशिश कर रहे हैं कि यह टीके नए वेरिएंट पर कितने प्रभावी हो सकता हैं। उसके बाद ही हम ओमिक्रॉन के खिलाफ कुछ सुरक्षा प्रदान कर पाएंगे।
पाठकों की राय (0)
इस खबर पर अभी कोई कमेंट नहीं है। पहले आप लिखें!

