N
डेस्क रिपोर्टर
रियो डी जेनेरियो, न्यूज वर्ल्ड डेस्क। ब्राजील में एक अनोखा और सबको हैरान करने वाला मामला सामने आया है। यहां एक व्यक्ति ने पहली पत्नी के साथ-साथ 9 और महिलाओं से शादी कर ली। इस शख्स का नाम ऑर्थर ओ उसरो है, ऑर्थर पेशेवर से मॉडल हैं। वो कहता हैं- मेरे देश में एक विवाह करने की प्रथा (सिंगल मैरिज कॉन्सेप्ट) है। मैं इस रिवाज को खत्म करना चाहता हूं, उसे चुनौती देना चाहता हूं। इसलिए मैंने अपनी पत्नी के साथ साथ 8 और महिलाओं के साथ शादी करली।
मीडिया रिपोर्ट्स के अनुसार, ऑर्थर पहले से ही शादीशुदा था। उनकी पहली पत्नी का नाम लुआना कजाकी है। इससे पहले भी ऑर्थर और लुआना ने अपने प्यार को जाहिर करने के लिए पहले भी कई चौंकाने वाले काम किए हैं।
कैप डी’आग्डे में सेलिब्रेट किया था दोनों ने अपना हनीमून
लुआना और ऑर्थर ने अपनी पहली शादी का हनीमून कैप डी’आग्डे में मनाया था। यहां रहने वाले लोग बेहद आजादी के साथ अपनी जिंदगी गुजारते हैं। ऑर्थर और लुआना का कहना हैं कि, हम एक साथ पूरे यूरोप घूमना चाहते हैं और दुनिया के वो जगह को देखना चाहते हैं जहां ठीक हमारे शहर की तरह ही आजादी मिलती हो।
बतादें कि कोरोना महामारी के वक्त ये कपल लोगों के साथ सेक्स टिप्स भी शेयर करता था। इस बारे में दोनों का मानना हैं कि, हम चाहते हैं कि सारे कपल का वैवाहिक जीवन अच्छे तरीके से बीते। साथ ही इस महीने की शुरुआत में लुआना को ऑर्थर के गले में पट्टा डाले हुए रेलवे स्टेशन पर घुमाते हुए भी देखा गया था। जिसमे ऑर्थर ने अपने फेस पर मास्क पहना हुआ था। जहां ये दोनों स्टेशन से होते हुए एक मार्केट में गए। इस घटना को दिनों ने काफी रोमांचक अनुभव बताया था।
पाठकों की राय (0)
इस खबर पर अभी कोई कमेंट नहीं है। पहले आप लिखें!

