कोलोराडो, न्यूज वर्ल्ड डेस्क। अमेरिका के कोलोराडो की राजधानी डेनवर से एक बड़ा हादसा हो गया है। यहां शनिवार यानी 17 सितंबर को हवा में दो छोटे हवाई जहाज की बीच अचानक से टक्कर हो गई है। इस हादसे में तीन लोगों की जान चली गई। बोल्डर काउंटी शेरिफ कार्यालय ने एक बयान में बताया कि, एक विमान में सवार दो लोग मृत पाए तो दूसरे विमान में सवार व्यक्ति का शव उस विमान के मलबे में मिला।
इस क्षेत्र में माउंटेन व्यू फायर रेस्क्यू कार्य करता है, उसी ने तीन मौतों की पुष्टि हुई है। इसके साथ ही पुलिस ने भी इलाके में कुछ सड़कों को बंद कराया है।
न्यूज एजेंसी एपी की माने तो, यह घटना स्थानीय समयानुसार शनिवार यानी 17 सितंबर की सुबह नौ बजे से ठीक पहले हुई है। फिलहाल इन पीड़ितों की पहचान सामने नहीं लाई गई है।
पाठकों की राय (0)
इस खबर पर अभी कोई कमेंट नहीं है। पहले आप लिखें!

