N
डेस्क रिपोर्टर
बीजिंग, न्यूज़ वर्ल्ड डेस्क। इस समय चीन से बड़ी खबर समाने आ रही है। स्थानीय अधिकारियों के मुताबिक, चीन में बुधवार यानी 28 सितंबर को एक रेस्तरां में अचानक से आग लग जानें के कारण 17 लोगों की जान चली गई। वहीं तीन लोग घायल हुए।
स्थानीय सरकार ने वीबो सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म पर पोस्ट किए गए एक बयान में बताया कि, चांगचुन शहर के एक रेस्टोरेंट में दोपहर करीब 12 बज कर 40 मिनट पर आग लग गई। बयान में बताया गया कि, मौके पर दमकलकर्मी पहुंच कर बचाव कार्य को पूरा किया। बयान में आगे बताया कि, इस घटना में घायल हुए लोगों को इलाज के लिए अस्पताल में भेजा गया है। अधिकारियों ने बताया कि, यह घटना किस वजह से हुई इसकी जांच की जा रही है।
पाठकों की राय (0)
इस खबर पर अभी कोई कमेंट नहीं है। पहले आप लिखें!

